तखतपुर(नईदुनिया न्यूज)। राजनांदगांव से झारखंड मुर्गी दाना लेकर जा रहे डंपर 709 बुधवार की रात दो बजे अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इससे झारखंड निवासी एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की पैर वाहन में चार घंटे तक फंसा रहा। उसे आरक्षक नीलकमल राजपूत और चालक वीरेंद्र मनहर ने कड़ी मशक्कत कर निकाला।
बुधवार की आधी रात में झारखंड निवासी महेंद्र सिंह और मन्नू मांझी दोनों राजनंदगांव से मुर्गी दाना डंपर में भरकर झारखंड जा रहे थे। रात में लगभग दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया-बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग में एक वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुस गई। जब पुलिस मदद करने पहुंची तो डंपर गड्ढे में गिरी हुई और उसमें मनु मांझी फंसा हुआ था और वहीं महेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। इस दौरान 112 की टीम पहुंची जिस पर युवक मनु मांझी बार-बार विनती करता रहा कि उसे जीवित निकाला जाए। इस पर आरक्षकों ने उसे हिम्मत दिया। एक्सीवेटर और गैस कटर की व्यवस्था कर पुलिस ने रेस्क्यू की और मन्नू मांझी को जीवित निकाला। मामले में पुलिस राहत पहुंचाई इससे मनु मांझी की जान बच गई।
बूचड़खाना ले जाते 60 मवेशियों से भरे दो ट्रक को पकड़ा गया
तखतपुर। दो ट्रक में बूचड़खाना ले जा रहे 60 मवेशियों को पकड़ा गया। हिंदू रक्षा की टीम ने ट्रक का पीछा किया इस देखकर आरोपित ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। हिंदू रक्षा की टीम बिलासपुर को जानकारी मिली कि तखतपुर थाना अंतर्गत अरईबंद के पास बुधवार की रात एक बजे दो ट्रक में 50-60 गाय को बूचड़खाने ले जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने ट्रक का पीछा किया इस पर ट्रक के आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
समिति के विनय मलिक, रवि यादव, सुशील निर्मलकर, समीर खांडे, अभिषेक खुराना, प्रिंस को जानकारी मिली वे आरोपितों को पकड़ने पहुंचे। लिदरी के भद्राखार में दो ट्रक सीजी 10 डीजी 1525 और ट्रक क्रमांक पीबी 13 बी एल 7401 में 60 से भी अधिक मवेशी भरे हुए थे उन्हें देखकर दोनों के चालक भाग गए। इसकी सूचना तखतपुर थाने में दी गई जहां पुलिस पहुंची। रात में आसपास पता साजी की परंतु कोई भी आरोपित नहीं मिला। जब्त मवेशियो को लिदरी के सरपंच पुष्पा राजेश महादेवा की निगरानी में गांव में ही रखा गया है। मामले में पुलिस पशु अत्याचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- # Dumper
- # one dead
- # one serious
- # Takhatpur
- # Bilaspur News
- # Chhattisgarh News