मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। गुरुनानक देवजी की 551वें प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिंधी समाज द्वारा सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।
जयंती पर भजन कीर्तन में लोगों ने भाग लिया। सिंधी समाज के द्वारा गोविंद धाम गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुनानक देव की जयकारे आतिशबाजी के साथ शहर के प्रमुख मार्ग पड़ाव चौक, बालानी चौक, पुराना बस स्टैंड, दाऊपारा, मेनरोड, गोलबाजार चौक होते हुए वापस सिंधी कालानी में समापन किया गया। इसके बाद तीन दिवसीय अखंडपाठ साहब का समापन किया गया। इसके आम लंगर में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
गुरुद्वारा के शबद कीर्तन में श्रद्घालु जुटे
सरगांव(नईदुनिया न्यूज)। सिख पंथ के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में स्थानीय गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में हर्षोल्लास एवं सादगी पूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। कोरोना वायरस के नियंत्रण के निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्घालु जुटे। दीवान सजाया गया इसमें बधाों ने गुरबाणी कीर्तन किया। ज्ञानी राबिनसिंह द्वारा अरदास की गई।मुख्य सेवादार जोगेंदरसिंह खालसा द्वारा संगत को सेवा को सराहा गया। इस अवसर पर सरदार सुरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह,हरदयाल सिंह,कमलजीत सिंह,लवी हूरा,हैप्पी हूरा,चंद्रप्रकाश जुनेजा,मदनलाल जुनेजा,सुरेंद्र सिंह छिंदा,प्रीतम कौर,गुरदीप कौर,दविंदर कौर,कुलदीप कौर,सुप्रीतकौर, जीतकौर,सतपाल कौर,चरणजीत कौर के साथ ही बड़ी संख्या में सिक्ख संगत के लोग उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे