सरगांव (नईदुनिया न्यूज)। मोहभट्ठा के किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर धान खरीदी केंद्र धूमा में रखने की मांग की है।
मोहभट्ठा के किसानों की धान खरीदी धूमा केंद्र से अलग कर सरगांव किए जाने से किसानों में आक्रोश हैै। उन्होंने धान खरीदी यथावत धूमा में रखने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो मोहभट्ठा के किसानों की धान खरीदी का कार्य विगत पांच सालों से सरगांव का उपकेंद्र धूमा में किया जा रहा था,पर नए आदेश में नवीन सोसाइटी प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटी मर्यादित धूमा पंजीयन क्रमांक 111में होना था, जहां मोहभट्ठा के किसानों को सुविधा थी,लेकिन इस वर्ष धान खरीदी केंद्र धूमा से मोहभट्ठा को अलग कर सरगांव में जोड़ दिया गया। इसकी जानकारी किसानों को तब लगी जब धान बेचने के लिए खरीदी केंद्र धूमा में संपर्क किया,धूमा में पदस्थ कर्मचारियों ने बताया की मोहभट्ठा के किसानों की धान खरीदी सरगांव में किया जाएगा,जानकारी लगते ही किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर धान खरीदी धूमा में ही किए जाने की मांग की है। किसानों ने बताया की धान बेचने के लिए सरगांव जाने पर नेशनल हाइवे पार कर जाना पड़ता है इसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस वर्ष मोहभट्ठा के लगभग पांच सौ किसानों का धान बेचने के लिए पंजीयन किया गया है अगर किसानों की मांग धूमा में धान खरीदी यथावत नहीं रखा गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने ज्ञान में कहा इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। उन्होंने कहा उनकी समस्या नहीं सुनी गई तो वे धान खरीदी के पहले इसके लिए आदांेलन करेंगे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे