करगीरोड-कोटा(नईदुनिया न्यूज)। युवाओं को जोड़ने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अभियान चलाएं। उक्त बातें ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को प्रदेश प्रभारी डा़ पलक वर्मा ने कही।
ब्लाक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित के साथ युवक कांग्रेस द्वारा यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान चलाकर युवाओं को अपने साथ जोड़ने की बात कही। युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश ने राज्य सरकार कि अहम योजना गोठान का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित के नेतृत्व में युवाओं ने आतिशबाजी एवम फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रशांत अग्रहरि ,हाशिम अली, हरीश नामदेव , अंकुर वैष्णव, आनंद मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जब युवा ठान ले तो कोई कार्य असंभव नहीं
मस्तूरी। जब युवा ठान ले तो कोई कार्य असंभव नहीं है। इसे युवा बता सकते हैं। उक्त बातें संस्कार भवन में यूथ कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. पलक वर्मा ने कही। कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने संबोधित किया। दोनों ने युवाओं को गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा युवाओं का समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। पलक वर्मा ने कहा कि जब युवा ठान लेता है तो किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य हो उसे पूरी करता है। कार्यक्रम में युवाओं की भीड़ साफ बता रही है कि युवा तथा आम नागरिक भाजपा विधायक को बदलना चाह रहे हैं और कांग्रेस के प्रत्याशी को भारी मतों से मस्तूरी में कांग्रेस से जीताकर भूपेश बघेल की सरकार बनाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प लिया। कार्यक्रम में नितेश सिंह एवं सुनील पटेल, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जयंत मनहर, प्रेमचंद्र जायसी, राजकुमार अंचल, सुभाष टंडन,अशोक राजवाल, अरविंद लहरिया, लखन टंडन , मीन काठले, रामेश्वर साहू, बिंदु जायसी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Posted By: Yogeshwar Sharma