तखतपुर(नईदुनिया न्यूज)। क्षेत्र में विगत तीन दिनों से हुई भारी वर्षा से नदी नाले के किनारे कई घरों में पानी घुस गया है। लोग रतजगा करने के लिए विवश हैं। वहीं एक युवक नदी में बह गया है जिसकी तलाश की जा रही है।
क्षेत्र में भारी वर्षा से नदी नाले उफान पर है। खेतों में पानी भरने से फसल की नुकसान की संभ्ाावना है। वार्ड क्रमांक चार सहित पचरैया नाले के आसपास क्षेत्र में जल जमाव की समस्या है। पचरैया नाला में जल स्तर बढ़ने के कारण सुभाष नगर के घरों में पानी घुसा गया है। इसे देखते हुए सांस्कृतिक भवन में प्रभावितों को आश्रय दिया गया है। पचरैया नाला में जल स्तर बढ़ने के कारण कुछ वार्डों में पानी भरने से आवागमन बाधित है। इसमें डा. चरण नर्सिंग होम के सामने रोड में पानी बह है। इसी प्रकार शरननगर चर्च के पास, नवीन कन्या शाला कोटला मैदान रोड के साथ बेलसरी के पास मुख्य मार्ग में जल भराव व सड़क के ऊपर से पानी बहने के कारण लोगों को आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टिकरीपारा मिडिल स्कूल में पानी भर गया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में परिसर सहित आसपास में पानी भरने के चलते शुक्रवार को भी स्कूल में बच्चों को छुट्टी दे दी गई। सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में अधिकारी कर्मचारियों को कार्यालय तक पहुंचने में दिक्कत आई। क्षेत्र के कई स्कूलों में पानी भरने से परेशानी सामने आई।
सीएमओ ने लिया जायजा: नगर के पचरैया नाले में बाढ की स्थिति की जानकारी के बाद सीएमओ अनुभव सिंह कार्यालय पहुंचकर सबसे पहले बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिए। उन्होंने प्रभावित के लिए तत्काल सांस्कृतिक भवन में सुविधाएं उपलब्ध कराया।
टिहुलाडीह एनीकट में बहा युवक लापता: टिहुलाडीह में नर्मदा नदी पर एनीकट में 30 वर्षीय युवक कुलदीप पटेल पिता नारायण पटेल सुबह नहाने गया था। वह लापता हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते हि बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई परंतु देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। इस प्रकार से जरहागांव क्षेत्र में भारी बारिश से बाजार चौक के स्थित सामुदायिक भ्ावन, ग्राम पंचायत, मिडिल स्कूल में के मैदान में पानी भर गया है ।
नदी नाले के किनारे बाढ़ और वर्षा से कई घरों को हुआ नुकसान
लोरमी(नईदुनिया न्यूज)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस शुक्रवार को क्षेत्र के बाढ़ और भारी वर्षा से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर चर्चा की। उन्होंने जिला प्रशासन से चर्चा कर हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया।लोरमी क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा की वजह से नदियों नाले के किनारे कई घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों को नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित खपरीकला, लगरा, भाठा, कोसमतरा, बेलसरी, कुकुरहट्टा में उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित है, नदी नाले उफान पर है। नदी, नाले से लगे घरों में पानी से कई घर पूरी तरह से टूट गए है। घरों में में रखे राशन सामग्री, बर्तन, अन्य सामग्री पानी में बह गए है। प्रभावितों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन से चर्चा की गई है, उन्होंने हरसंभव मदद करने आश्वस्त किया है। इस दौरान जनपद सदस्य मदन चंद्राकर, पेखराम कश्यप, नागेश गुप्ता, देवी जायसवाल, हेमंत मानिकपुरी, धनीराम साहू, नवल दुबे, महेंद्र दुबे, द्वारिका चंद्राकर, मुरारी सोनकर, सुरेंद्र चंद्राकर, सुग्रीव चंद्राकर, जलेश नवरंग, अतुल यादव, दीपक चंद्राकर, हेमंत अन्य उपस्थित रहे।
Posted By: Yogeshwar Sharma