पेंड्रा(नईदुनिया न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर पुलिस ने महिला जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस विभाग द्वारा लिनेश क्लब, परिवार परामर्श केंद्र एवं मौजूद महिला जनप्रतिनिधियों ने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री अर्चना पोर्ते ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।
उन्होंने पुलिस कप्तान योगेश पटेल को जिले के थानों मे महिला थाना प्रभारियों की नियुक्ति के लिए धन्यवाद देकर महिला सशक्तिकरण का पक्षधर बताया। कलेक्टर प्रियंकाऋषि महोबिया ने कहा कि अपनी बच्चियों को पढ़ाएं स्वावलंबी बनाएं बेटा बेटी में फर्क नहीं समझे दोनों समान है। एसपी पटेल ने कहा कि विश्व की जनसंख्या का लगभग 50 प्रतिशत जनसंख्या महिलाएं हैं अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाएं विभिन्न् उपलब्धियां हासिल की है उन्हें प्रोत्साहित करें । शिक्षिका सरोज पवार ने वात्सल्य प्रेम से भरी कविता सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम मे मौजूद नपं अध्यक्ष राकेश जालान ने अपने वक्तव्य में कहा कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। कार्यक्रम में समाजसेवी पवन सुल्तानिया, सत्यप्रकाश फरमानिया, गौरेला नगर पंचायत की अध्यक्ष गंगोत्री राठौर, उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल मुकेश दुबे, ममता पैकरा, समीरा पैकरा अन्य उपस्थित रहे।
समाज के लोग महिलाओं का सदैव करें सम्मान : धरम
मस्तूरी। महिलाओं के मान-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता है। समाज के लोग उनका सम्मान करें। द्वापर में जब कौरवों ने द्रौपदी का तिरस्कार किय था तब उनके सम्मान के लिए स्वयं भगवान श्रीकृष्ण अवतरित होकर उनकी रक्षाकर मान सम्मान बढ़ाया। इससे पता चलता है कि महिलाओं का समाज में क्या महत्व है। उनकी रक्षा करनी चाहिए सम्मान करना चाहिए। उक्त बातें आप पार्टी ेके नेता धरम भार्गव ने कही। वे दर्राभाठा में आयोजित महिला दिवस सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया। महिला समूह को स्वेच्छा अनुदान के रूप में नकद 11 हजार रुपये की राशि प्रदान कर पुलिस विभाग में आरक्षक तथा महिला समूह का सम्मान किया। समारोह में राकेश लोनिया,हीरो सोनवानी, रेवाशंकर साहू, पंचायत प्रतिनिधि समूह की महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित थे।
Posted By:
- Font Size
- Close