रायगढ़ (नईदुनिया न्यूज)। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जिला मुख्यालय में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके पूर्व आज मंगलवार को गणतंत्र दिवस-2023 की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा ने मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि को जिला पुलिस बल, नगर सेनानी, एनसीसी एवं स्काउट गाईड की टुकडिय़ों सहित 10 प्लाटून द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जायेगा। तदुपरांत मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। जिसके पश्चात हर्ष फायर व मार्च पास्ट होगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर राजीव पांडे, एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, एसडीएम गगन शर्मा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, सहित लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर उत्साह
तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्था के निर्देश विभागों को दिए गए हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, जिला पुलिस बल (पुरूष), जिला पुलिस बल (महिला), नगर सेना (पुरूष), नगर सेना (महिला), एनसीसी सीनियर डिवीजन ने परेड का रिहर्सल किया। अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम के दौरान अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इन विभागों का होगा झांकी प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में विभिन्न विभागों के द्वारा झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसमें जिला पंचायत, नगर पालिका निगम, वन विभाग, पीएचई, जिला उद्योग केंद्र, रेशम विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, मछली पालन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, क्रेडा, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनटीपीसी और एसईसीएल की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close