धरमजयगढ़ (नईदुनिया न्यूज)। नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण श्याम साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। मंगलवार को हुए सम्मिलन में पक्ष में 11 एवं विपक्ष में चार मत पड़े। इससे अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया।

भारतीय जनता पार्टी सहित एक निर्दलीय एवं दो कांग्रेसी पार्षदों ने हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। 13 मार्च को सम्मिलन रखी गई। लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर चले जाने के कारण सम्मिलन स्थगित हो गया। इसके बाद कलेक्टर रायगढ़ ने पुनरू 28 मार्च को सम्मिलन की तिथि का निर्धारित किया। मंगलवार की सुबह से नगर पंचायत में गहमा गहमी रही। नगर पंचायत के सभाकक्ष में 11 बजे शुरुआत हुई। इसके बाद 12 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पार्षद टीकाराम पटेल ने कहा कि जनता हमें बहुत उम्मीद चुनती है। धरमजयगढ़ छोटा सा नगर है और हम एक दूसरे से परिचित हैं।

हमारी पार्टी अलग है लेकिन सभी का उद्देश्य वार्ड के साथ नगर विकास है । आज हमें एक लाइट लगाने के लिए

धरना पर बैठना पड़ रहा है। सड़क में पानी छिड़काव के लिए सत्तारुड़ दल के पार्षदों को चक्काजाम करना पड़ता है। नगर के कई वार्डों में बिजली, पानी, सड़क, नाली की समस्या है। इनकी अनदेखा की जा रही है। सफाई कर्मी दीदियों से लड़ना विभागीय कर्मचारियों की आदत है। कोई अधिकारी पार्षदों को विश्वास में लेकर कुछ करना चाहते है तो उनके खिलाफ थाने में शिकायत की जाती है। पार्षद सुरेश राठिया ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष का व्यवहार हमेशा सौतेला रहा है। इसी कारण अविश्वास प्रस्ताव लाने की आवश्यकता पड़ी। अध्यक्ष ने अपने बचाव में पार्षदांें को संबोधित किया। इसके बाद मतदान की कार्यवाही शुरू हुईन। एक बजे से मतगणना फिर परिणाम की घोषणा की गई। नगर पंचायत में 15 पार्षद हैं। सम्मिलन में सभी पार्षद उपस्थित रहे। अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा के पास पिछड़ा वर्ग महिला नहीं होने के कारण एक मात्र पिछड़ा वर्ग महिला पार्षद को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

भाजपा के आठ कांग्रेस छह एवं 1 निर्दलीय पार्षद हैं। भाजपा पार्षदों ने एक वर्ष पूर्व भी अविश्वास प्रस्ताव लाया था, लेकिन प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। इस बार भाजपा के अलावा तीन और पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है।

Posted By: Yogeshwar Sharma

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़