रायगढ़ । वर्चुअल रैली में कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन जुड़कर एमपी के सीएम ने रायगढ़ के भाजपाईयों में जोश भरा है और केन्द्र सरकार का गुणगान करने के बाद राहुल गांधी पर चोरी-चोरी चीनी दूतावास जाने के मामले में सवाल कर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश स्तरीय भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल रैली में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रायगढ़ के भाजपाईयों में जोश भरा है।
रैली को संबोधित करते हुए शिवराज ने पहले पार्टी और केन्द्र सरकार का गुणगान किया। और कहा कि हमने देश में कोरोना वायरस के सामुदायिक विस्तार को रोकने में सफलता प्राप्त की है। वहीं, दूसरी ओर हेल्थ सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया है। इसके बाद चीन से विवाद वाले मामले में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत और चीन के विवाद में पण्डित जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कभी इस लड़ाई को खत्म करने का प्रयास नही किया। उल्टा चीन को शह देते रहे। कांग्रेस ने कभी चीन का विरोध नही लिया। चीन और कांग्रेस गुपचुप समझौता करते रहे। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल चीन के दूतावास में चोरों की भांति चुपके-चुपके आया-जाया करते हैं।
राहुल गांधी ऐसा क्यों करते हैं। वहीं प्रदेश भाजपाध्यक्ष वष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में बदलापुर की राजनीति चल रही है। जिन वादों के बूते राज्य की सत्ता में काबिज हुई है, वे सारे वादे फेल साबित हुए हैं। दोनों नेताओं ने बारी-बारी से वर्चुअल रैली में शामिल पार्टी पदाधिकारियों के अलावा ऑनलाइन जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। पार्टी कार्यालय में रविवार को इसके लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी एकजुट हुए थे।
वर्चुअल रैली में जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी, जगन्नाथ पाणिग्रही, गुरपाल भल्ला, विवेकरंजन सिंहा, पंकज कंकरवाल, आलोक सिंह, कौशलेश मिश्रा, बब्बल पांडेय, सीनू राव, शीला तिवारी, पवन शर्मा समेत अन्य लोग शामिल हुए।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Raigarh News
- #CM Shivraj singh chouhan
- #Rahul Gandhi
- #Chinese Embassy
- #raigarh news
- #raigarh samachar
- #raigarh chhatisgarh news
- #raigarh news in hindi