20 कैरेट के आभूषणों को भी हालमार्क की मान्यता दी जाए
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि 20 कैरेट के आभूषणों को भी हालमार्क की मान्यता दी जानी चाहिए। बाजार के दृष्टकोण से यह लाभदायक होगा। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने इस संबंध में केंद्रीय उपभोक्ता मामला मंत्री रामविलास पासवान को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि इनसे बने आभूषणों की मजबूती अधिक रहती है। इससे टूट-फुट की संभावना भ
By
Edited By:
Publish Date: Sat, 02 Dec 2017 10:38:46 PM (IST)
Updated Date: Sat, 02 Dec 2017 10:38:46 PM (IST)
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
20 कैरेट के आभूषणों को भी हालमार्क की मान्यता दी जानी चाहिए। बाजार के दृष्टिकोण से यह लाभदायक होगा। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने इस संबंध में केंद्रीय उपभोक्ता मामला मंत्री रामविलास पासवान को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि इनसे बने आभूषणों की मजबूती अधिक रहती है। इससे टूट-फूट की संभावना भी कम हो जाती है। जहां उपभोक्ताओं की रुचि का सवाल है, आज के समय में सबसे अधिक डिजाइन ज्वेलरी में 20 कैरेट सोने से ही बनते है। इसकी तुलना में 18 कैरेट के सोने के आभूषण ज्यादा कठोर हो जाते हैं। लाइट वेट गहने भी 20 कैरेट में आसानी से बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि हालमार्क जेवर की बिक्री का सराफा व्यापारी स्वागत करते हैं। इससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच विश्वास और बढ़ेगा, लेकिन इससे पहले देशभर में प्रत्येक जिले में शासकीय हाल मार्किंग सेंटर से अपने जेवरों को आसानी से हालमार्क करवा सकें।
2 पराग मिश्रा-08
9 बजकर 55 मिनट
सं. आरकेडी