रायपुर। Chhattisgarh News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जून में छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने उक्त जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत करने को लेकर न्यू सर्किट हाउस में पदाधिकारियों से चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया। संजीव झा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी चर्चा की।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंह, आनंद प्रकाश मिरी, गोपाल साहू, प्रदेश महासचिव वदूद आलम एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 30 मई को प्रदेशभर के करीब पांच हजार से अधिक पदाधिकारी शपथ लेंगे। पार्टी के संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डा संदीप पाठक एक साथ शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में पांच हजार पदाधिकारी लेंगे शपथ

आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से पांच हजार पदाधिकारी शपथ लेंगे। इस संबंध में दौरे पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बुधवार को राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रणनीति तैयार की।

प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदेशभर के पदाधिकारियों को शपथ दिलवाएंगे। अगले महीने के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के दौरे पर आएंगे।

बैठक के दौरान संजीव झा ने पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि गांव से लेकर शहर तक लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है।

Posted By: Ashish Kumar Gupta

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़