रायपुर। Attachment To Religion: राजधानी के सात वर्षीय आदित्य राजे सिंह का पहला जन्मदिन जब मनाया गया था, तब उसके पिता ने सुंदर कांड का पाठ करवाया था। इसके बाद हर साल जन्मदिन पर पाठ का आयोजन होने लगा। इससे उसके बाल मन में सुंदर कांड के प्रति लगाव पैदा हुआ। अब वह भी सस्वर पाठ करना सीख चुका है। उसने 7वां जन्मदिन मनाया तो स्वयं भजन गायकों के साथ बिना देखे याद किया हुआ सुंदर कांड का पाठ किया।
उसने अन्य बच्चों को संदेश दिया है कि जन्मदिन की पार्टी में नाचने की बजाय घर पर सुंदर कांड पाठ करवाएं ताकि घर में भक्तिमय माहौल बना रहे। आदित्य ने बताया कि वे चार सालों से सुंदर कांड पाठ करके अपना जन्मदिन दिव्यांगों और वृद्धा आश्रम में जाकर मनाते हैं। उनके पिता बुजुर्गों को सेवा, फल कंबल, वस्त्र उपहार में देकर आशीर्वाद दिलवाते हैं।
इससे उन्हें सेवा, आदर की सीख मिली है। सभी बच्चों को इस तरह के पुण्य का भागी बनना चाहिए, क्योंकि हमारे देश मे ऐसे बहुत से जरूरतमंद लोग हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर है और हम लोग अपने जन्मदिन पर बड़े आयोजनों में अनावश्यक रूप से पैसे खर्च करते हैं।
पैसे की उपयोगिता सही जगह पर होनी चाहिए। आदित्य ने बताया कि उन्हें अब सुंदर कांड कंठस्थ हो चुका है, वे हर मंगलवार, शनिवार को घर के सदस्यों के साथ पाठ करते हैं। सामाजिक और पुण्य कार्य अपने माता पिता के संस्कार और आशीर्वाद से ही संभव कर पाता हूं।
जन्मदिन पर बुजुर्गों की आंखों की जांच
अपने जन्मदिन पर होने वाले अनुमानित खर्च से आदित्य ने माता पिता के सहयोग से नि शुल्क नेत्र रोग शिविर लगवाकर कई बुजुर्गों की आंखों का चेकअप करवाकर चश्मा वितरित कर चुके हैं। आठ लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाया था। आदित्य युवा पीढ़ी को संदेश देते है कि हम सभी को आध्यात्मिक और धार्मिक सहयोगात्मक जीवन जीना चाहिए। सेवा भाव की भावना रखनी चाहिए।
कोरोना से मुक्ति दिलाने की दुआ
पिता अखिलेश सिंह और माता नम्रता सिंह की संतान आदित्य डीपीएस स्कूल में पढ़ते हैं। आदित्य ने सुंदरकांड पाठ के दौरान ईश्वर से दुआ मांगी कि कोरोनाकाल जैसी महामारी में हमारा छत्तीसगढ़ सुरक्षित रहे। सभी खुशहाल रहे, स्वस्थ रहे।
Posted By: Azmat Ali
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Attachment To Religion
- #Sunderkand recitation
- #Hinduism
- #faith
- #Raipur recitation of Sundarkand
- #seven-year-old Aditya Raje Singh recited Sundara Kand
- #chhattisgarh news in hindi
- #raipur news
- #chhattisgarh news