रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बिरगांव नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में बिरगांव नगर निगम की पहली महापौर अंबिका यदु का टिकट नहीं मिला। टिकट कटने के बाद चर्चाओं के बीच अंबिका यदु ने कहा कि पार्टी उन्हें टिकट दे रही थीं, लेकिन मैंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। भाजपा ने इस बार चुनाव में पांच पार्षदों का टिकट काटा है तो वहीं सबसे ज्यादा साहू समाज को अपनी तरफ खींचने के लिए सबसे ज्यादा साहू प्रत्याशियों के ऊपर भरोसा जताया है। बिरगांव की 40 सीटों में भाजपा ने वर्तमान में 39 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कि है जिसमें 11 प्रत्याशी साहू समाज के हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के फार्मुला के तहत सिर्फ सात पुराने पार्षदों पर पार्टी ने भरोसा जताया है बाकि के ज्यादातार नए चेहरों के ऊपर भाजपा ने दांव लगाया है।
ज्ञात हो कि वर्ष 2021 में बिरगांव नगर निगम चुनाव में 40 सीटों में भाजपा के 13 प्रत्याशी जीत कर आए थे। वहीं कांग्रेस 21,तथा छह निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आए थे। जिसमें से चार पार्षद कांग्रेस में प्रवेश कर चुके हैं। पिछली बार महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष रुप से चुनाव हुआ है। भाजपा का अंबिका यदु को जीत हासिल हुई थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता वेद प्रकाश देवांगन को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार महापौर का चुनाव अप्रत्यक्ष रुप से होगा। पार्षद ही महापौर का चुनाव करेंगे। इसलिए निगम चुनाव में जिस पार्टी के ज्यादा पार्षद जीतकर आएंगे उसी पार्टी का महापौर बनेगा। भाजपा अपनी सत्ता बचाने के लिए जहां पूरी ताकत लगा देगी तो वहीं कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वहीं सूत्रों की माने तो भाजपा में रघु चंद्राकर, होरी लाल देवांगन, पद्माचंद्राकर और जब्बार डगली महापौर प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं।

बिरगांव में वार्ड की संख्या भाजपा के प्रत्याशी
1. गुरु घासीदास वार्ड आशा योगेन्द्र वर्मा
2. डा. राजेंद्र प्रसाद वार्ड भूपेन्द्र गायकवाड
3. दानवीर भामाशाह वार्ड गौकरण साहू
4. स्वामी विवेकानंद वार्ड यशोदा पीतांबर साहू
5. राजीव गांधी वार्ड रघु चंद्राकर
6. शहीद कौशल यादव मनमौतिक निषाद
7. रानी लक्ष्मी बाई वार्ड उत्तम कुमार यादव
8. हरि ठाकुर वार्ड ज्ञानेश्वरी मिर्झा
9. मेटल पार्क वार्ड जब्बार डगली
10. मां बंजारी धाम वार्ड उषा सीताराम सिदार
11- ठाकुर प्यारे लाल वार्ड शांति तुकाराम साहू
12- लाल बहादुर शास्त्री वार्ड कोमल साहू
13- पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड एनुषा पप्पू वर्मा
14- गोवर्धन वार्ड ओम प्रकाश साहू
15- छत्रपति शिवाजी वार्ड केज राम गेंड्रे
16- मां शीतला माता वार्ड बसंत वर्मा
17- संत कबीर वार्ड परमानंद साहू
18- ठाकुर देव वार्ड पतिराम साहू
19- माधव राव स्प्रे वार्ड हरिशंकर मिश्रा
20- पं. सुंदर लाल शर्मा वार्ड शकुन देवेश्वर डेविड साहू
21- कैलाश नागा वार्ड मंजू गजानन वर्मा
22- डा. राधाकृष्णन वार्ड फूल मणि सोनवानी
23- संत रविदास वार्ड पावन साहू
24- शहीद भगत सिंह वार्ड संतोष वर्मा
25- मां परमेश्वरी माता वार्ड उमा मालिक राम साहू
26- शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड रूपा जगदीश कुर्रे
27- जय बुढ़ादेव वार्ड नीतू प्रहलाद उइके
28- मो. अब्दुल रउफ वार्ड पिंकू गुप्ता
29- डा. भीमराव आंबेडकर वार्ड कुंदन कुमार यादव
30- भारत माता वार्ड नसरुद्दीन
31- शहीद चंद्रेशेखर आजाद वार्ड रंजय कुमार सिंह
32- महात्मा गांधी वार्ड होरी लाल देवांगन
33- खूबचंद बघेल वार्ड पद्माचंद्राकर
34- इंदिरा गांधी वार्ड
35- सुभाष चंद्र बोस वार्ड रविन्द्र कुमार सिंह
36- जवाहर लाल नेहरू वार्ड केहरु साहू
37- मिनी माता वार्ड धरमिन पूना राम साहू
38- कर्मा माता वार्ड बिसवंतिन धनेश जोगी
39- सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड गोदावरी साहू
40- रविन्द्र नाथ टैगौर वार्ड ईश्वर सेन
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay