रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कालेजों में शुक्रवार को प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बीच कालेजों में 15 प्रतिशत ही सीटें भर पाई हंै यानी पहले चरण की प्रक्रिया में 85 प्रतिशत सीटें खाली रह गईं।
कालेज प्रबंधनों ने बताया कि प्रवेश के लिए छात्रों द्वारा आनलाइन पंजीयन कराने के दौरान एक से अधिक कालेज भरने का विकल्प रहता है।
मेरिट सूची जारी होने के दौरान अधिक अंक वाले छात्रों का नाम एक से अधिक कालेजों में आ गया। ऐसे छात्र अपने पसंदीदा कालेजों में प्रवेश तो ले लिए, अब अन्य जगह नाम अपडेट करने का सिस्टम नहीं होने की वजह से सीटें खाली रह गईं। यह समस्या पिछले साल भी आई थी। सिस्टम की वजह से ऐसे छात्र जो प्रवेश लेना चाहते हैं और मेरिट सूची में नाम नहीं आया, उन्हें दूसरे चरण की प्रक्रिया का इंतजार करना पड़ रहा है।
दूसरे चरण की प्रक्रिया आज से
पं. रविशंकर शुक्ल के अंतर्गत कालेजों में दूसरे चरण में प्रवेश के लिए छह व सात अगस्त को आनलाइन पंजीयन प्रक्रिया होगी। आठ अगस्त को महाविद्यालयों को सूची प्रदान करना होगा। नौ अगस्त को मेरिट सूची जारी होगी। इसके आधार पर सीटों पर फिर से प्रवेश शुरू होगा। छात्र नौ से 16 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया खोल दिया जाएगा। कालेज प्रबंधन अपने अनुसार प्रवेश ले सकेंगे।
बीएड और डीएलएड में प्रवेश को पंजीयन सात तक
राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीएड में प्रवेश के लिए पंजीयन व आनलाइन विकल्प फार्म जमा करने की तिथि 29 जुलाई से सात अगस्त तक है। प्रथम चरण की सूची 18 अगस्त को जारी होगी। वहीं प्रवेश की प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी। रिक्त सीटों की जानकारी 26 अगस्त को दी जाएगी। द्वितीय सूची पांच सितंबर को जारी करेंगे। इसके आधार पर प्रवेश नौ सितंबर तक होंगे।
राजधानी के प्रमुख कालेजों में कालेजों में सीटें व प्रवेश की स्थिति
साइंस कालेज रायपुर
विषय - सीट - प्रवेश
बीएससी (बायो) - 464 - 69
बीएससी (मैथ्स)- 430 - 77
छत्तीसगढ़ कालेज
विषय - सीट - प्रवेश
बीएससी (बायो, मैथ्स) - 428 - 32
बीए - 345 - 74
बीकाम - 265 - 54
महंत कालेज
विषय - सीट - प्रवेश
बीए - 300 - 84
बीकाम - 600 - 260
दुर्गा कालेज
विषय - सीट - प्रवेश
बीकाम - 860 - 200
बीए - 500 - 135
सत्र-2021 में प्रथम वर्ष की सीटों पर प्रवेश की स्थिति
विषय - शासकीय - प्राइवेट - आटोनामस
बीए - 9,025 - 1,528 - 734
बीकाम - 3,473 - 3,248 - 432
बीएससी - 7,212 - 1,373 - 1,872
कुल - 19,710 - 6,149 - 3,038
रविवि पर एक नजर
147 कालेज हैं विवि के अंतर्गत
52 शासकीय कालेजों की संख्या
30 अध्ययन शालाएं हैं रविवि में
2 लाख से अधिक बंटती हैं डिग्रियां हर साल
सिस्टम में छात्रों को एक से अधिक कालेज भरने का विकल्प है, लेकिन कालेज में प्रवेश होते ही उनकी आइडी ब्लाक हो जाती है। छात्रों के प्रवेश की स्थिति कालेज भी आनलाइन चेक कर सकते हैं। यदि किसी तरह की समस्या आ रही है तो कालेज प्रबंधन विश्वविद्यालय से चर्चा करे। हम इसका समाधान करेंगे।
-डा. केएल वर्मा, कुलपति, पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
Posted By: Pramod Sahu
- Font Size
- Close
- # CG News
- # Name
- # one
- # student
- # in more colleges
- # system not updated
- # so seats are vacant
- # एक
- # छात्र
- # अधिक
- # कालेजों में नाम
- # सिस्टम अपडेट नहीं
- # इसलिए सीटें खाली
- # raipur news
- # latest news
- # big news
- # breaking news