रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला है और उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगी है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी,इससे ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम का रुख अभी इस प्रकार ही बना रहेगा। ठंडी हवाएं चलने के कारण उमस में भी थोड़ी कमी हुई। बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अब निम्न स्तर पर उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही है। आने वाले दो दिनों तक इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान गिरेगा। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस प्रकार अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहे। प्रदेश भर में दुर्ग में सर्वाधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। साथ ही प्रदेश भर में एडब्लयूएस महासमुंद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा।
पूर्वानुमान अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर
गुरुवार 30.0 16.0
शुक्रवार 30.1 15.9
बिलासपुर
गुरुवार 29.9 17.3
शुक्रवार 29.8 17.5
दुर्ग
गुरुवार 31.3 15.4
शुक्रवार 31.1 15.2
Posted By: Ashish Kumar Gupta
- Font Size
- Close