रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश में मानसून को प्रवेश हुए दस दिन बीत चुके हैं और अभी भी काफी कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में एक से 27 जून तक 56.4 मिमी वर्षा हुई है। जबकि सामान्य रूप से इन दिनों में 146.7 मिमी वर्षा होनी चाहिए। इस प्रकार रायपुर जिले में 62 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा मुंगेली में 184.5 मिमी हुई है।
बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में भी काफी कम वर्षा हुई है। सरगुजा में 72.4 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 63 प्रतिशत कम है। इसी प्रकार जशपुर में 59.2 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 72 प्रतिशत कम है। बलरामपुर में 59.9मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 62 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ रही है।
दोपहर में उमस, देर शाम बदला मौसम
राजधानी में सोमवार को सुबह से ही मौसम सामान्य रहा और तेज धूप के चलते उमस रही। पिछले कई दिनों की अपेक्षा अधिकम तापमान में भी बढ़ोतरी रही। हालांकि, देर शाम मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने के साथ हवाएं चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इन क्षेत्रों में हुई वर्षा
मुंगेली- लोहांडीगुड़ा में 5 सेमी, भोपालपट्टनम में 4 सेमी, नगरी-माकड़ी-बीजापुर में 3 सेमी वर्षा हुई है। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य प्रदेश के मध्य भाग में 3.1 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक पूरब-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण- पश्चिम राजस्थान से उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है।
यह रहा तापमान
रायपुर 36.0 26.5
बिलासपुर 34.0 26.0
जगदलपुर 29.0 23.0
अंबिकापुर 30.8 24.6
पेंड्रा रोड 32.8 22.0
दुर्ग 35.4 25.2
(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
Posted By: Pramod Sahu
- # CG Weather Update
- # heavy rain expected today
- # weather alerts
- # weather news
- # masuam samachar
- # big news
- # breaking news
- # latest news
- # cg news
- # raipur news