रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी समेत प्रदेश्ा भर के तापमान में रविवार की रात हुई बारिश्ा के बाद गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश के आसार है। साथ ही तापमान में अभी बढ़ोतरी होगी।
प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश्ा में आने वाले दो दिनों में बारिश के आसार है, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस बिलासपुर व दुर्ग में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इन क्षेत्रों में वर्षा
बस्तर संभाग के कटेकल्याण में 5 सेमी, केशकाल, छिंदगढ़, मानपुर, कुनकुरी में 2 सेमी, नारायणपुर में 1सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी बिजली गिरने व बारिश के आसार है।
मानसून की स्थिति
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों तथा अंडमान सागर के अधिकांश भागों में आगे बढ़ गया है। केरल में 27 मई तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने के आसार हैं।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तरी छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश के आसार है।
ऐसा रहा तापमान
रायपुर 39.0 26.5
बिलासपुर 42.0 28.4
दुर्ग 40.0 25.8
जगदलपुर 37.0 24.6
अंबिकापुर 40.1 26.4
पेन्ड्रा 40.1 24.2
(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
Posted By: Ravindra Thengdi
- Font Size
- Close