रायपुर (राज्य ब्यूरो)। प्रध्ाानमंत्री आवास को लेकर भाजपा के प्रदशर््ान केबीच कांग्रेस ने भाजपा से 10 सवाल पूछा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन हर राजनीतिक दल का अधिकार है, लेकिन आंदोलन की मर्यादा और सीमा होती है।
भाजपा भीड़ को उकसा कर विधानसभा में कब्जा करना चाहती थी। विधानसभा के घेराव का तात्पर्य यह नहीं होता है कि आप विधानसभा में कब्जा करने जा रहे है। अपने आंदोलन की असफलता को छिपाने के लिए भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को उकसाने का भरपूर प्रयास किया।
ये हैं कांग्रेस के 10 सवाल
1- भाजपा बताए कि 16 लाख पीएम आवास के हितग्राही का आंकड़ा कहां से आया?
2- 2011 के बाद से देश में जनगणना नहीं हुई है। भाजपा एक अप्रैल 2023 से शुरू हो रहे सर्वे के पक्ष में है या खिलाफ?
3- जब भाजपा 2011 और 2016 की सर्वे सूची में 16 लाख हितग्राहियों का दावा कर रही है, तो फिर रमन सरकार के दौरान शहरी एवं ग्रामीण मिलाकर मात्र दो लाख 56 हजार मकान ही क्यों बनाए थे?
4- राज्यांश 800 करोड़ जमा कराने के बाद जब केंद्र सरकार ने पीएम आवास का आवंटन रद्द किया तो भाजपा नेता मौन क्यों थे?
5- भाजपा सात लाख हितग्राहियों के आवेदन राज्य सरकार को कब देगी?
6- आवेदन को केंद्र में स्वीकृत कराकर केंद्रांश की 60 प्रतिशत राशि के लिए कब पहल करेंगे?
7- पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अपने अंतिम बजट भाषण 2018-19 में कुल दो लाख 37 हजार आवास बनाने का दावा किया था। अब भाजपाई रमन राज में सात लाख, आठ लाख, 10 लाख मकान (अलग-अलग) बनाने का तथ्यहीन दावा कर रहे है। भाजपा बताए कि विधानसभा में रमन सिंह ने झूठ बोला था या अब भाजपाई झूठ बोल रहे हैं?
8- रमन सरकार में पांच गुना कम आवास बनने के लिए जिम्मेदार कौन है?
9- ग्रामीण और शहरी पीएम आवास को मिलाकर पिछले चार वर्षो में 13 लाख आवास बने, जो रमन राज के दो लाख 37 हजार की तुलना में छह गुना अधिक है। फिर भी विरोध की नौटंकी क्यों?
10- मोदी सरकार, प्रधानमंत्री आवास के कोटे में कटौती कर रही है। भाजपा बताए वह प्रधानमंत्री आवास की कटौती का विरोध करने कब जा रही है?
Posted By: Pramod Sahu
- Font Size
- Close
- # Chhattisgarh News
- # Congress
- # BJP
- # ten questions
- # PMs residence
- # पीएम आवास
- # कांग्रेस
- # भाजपा
- # दस सवाल