रायपुर। मिशन 2023 और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गाड़ी का भाग्यशाली अंक। दोनों का एक-दूसरे से करीब का नाता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री बघेल अपनी शादी की सालगिरह पर पुरानी गाड़ी को छोड़कर नए टोयोटा फार्च्यूनर में सवार हुए। इस वाहन का नंबर सीजी-02 बीबी-0023 है। दिलचस्प यह है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बघेल बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी जिस फार्च्यूनर से प्रदेश का दौरा करके कांग्रेस के पक्ष मेें वोट मांग रहे थे, उस गाड़ी का नंबर भी 0023 ही था। तब वह कांग्रेस के 15 साल के सत्ता के वनवास को दूर करने के चुनावी मिशन में थे। इस भाग्यशाली अंक ने कांग्रेस को सत्ता दिलाई और उन्हें मुख्यमंत्री का ताज मिला। अब वह दोबारा सरकार बनाने के लिए भाग्यशाली अंक के वाहन से घूमेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले में पुराने वाहनों की जबह अब 12 नई चमचमाती कार शामिल हुई है। यह गाड़ियां कई साल पुरानी हो चुकी थीं। सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें बदलने की मांग की जा रही थी। जिसे मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल किया गया है। सीएम के लिए अब फार्च्यूनर कारें होंगी। ये सभी कारें एडवांस तकनीक से लेस और बुलेटप्रूफ होंगी। मुख्यमंत्री के काफिले में लंबे समय से शामिल टवेरा काफी पुरानी हो चुकी हैं।
शादी की साल गिरह पर जताया प्यार
एक ओर सीएम बघेल के गाड़ियों के काफिले में नया फार्च्यूनर शामिल होने की खुशी तो, दूसरी ओर आज सीएम की शादी की सालगिरह भी है। अपने प्यार को जताने सीएम ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर कर ट्वीट किया है। और बड़े ही शायराना अंदाज में प्यार जताते हुए लिखा कि आप से दिल लगा के देख लिया और क्या देखना बाकी है।
और क्या देखने को बाक़ी है
आप से दिल लगा के देख लिया… #MarriageAnniversary pic.twitter.com/LDOzItGjE5
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 3, 2023
नए वाहन में सवार होने को मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी शादी की सालगिरह को चुना, इसलिए यह दिन और भी खास हो गया। मुख्यमंत्री का जन्म दिनांक 23 है और नवंबर-दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें कांग्रेस अपनी चुनावी कसौटी पर खुद को साबित करने का दम लगा रही है। अपने भाग्यशाली अंक 23 को लेकर मुख्यमंत्री बघेल भावुक रहते हैं । अभी तक सीएम बघेल का जिस वाहन से काफिला निकालता था, उस पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह घूमा करते थे। इस वाहन का नंबर एआर-0004 है। डा. सिंह पिछले चुनाव से पहले पजेरो स्पोर्ट्स माडल की एसयूवी में सवार हुए थे, मगर वह चौथी बार सत्ता लाने में नाकाम हुए।
सुरक्षा मानकों से लैस शामिल हुईं 12 नई एसयूवी
मुख्यमंत्री बघेल के काफिले में 12 नई एसयूवी शामिल हुई हैं। ये अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों से लैस है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री इन नए वाहनों की मंत्रोधाार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। फिर नए वाहनों के काफिले में पुलिस लाइन रायपुर हेलीपेड के लिए रवाना हुए। हेलीकाप्टर से कांकेर के भानुप्रतापपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए। पुरानी गाड़ियां एक लाख 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं।
ये हैं इन गाड़ियों की खासियत
मस्कुलर लुक वाली गाड़ियोें की कीमत 20 लाख से ज्यादा है। इनमें कुछ गाड़ियां बुलेट प्रूफ हैं। सीएम की सुरक्षा के लिहाज से पंजाब में खासतौर पर डिजाइन करवाया गया है । इनमें नेविगेशन सिस्टम, अलर्ट सिस्टम और कम्युनिकेशन के अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।
इसके पीछे ये टोटका
राज्य में 2023 में चुनाव होने हैं। इसके पीछे एक टोटका से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी किसी ज्योतिष ने यह नंबर सुझाया हो। अंकगणितीय ज्योतिष के मुताबिक 2 और 3 का मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। मूलांक पांच के प्रभाव से व्यक्ति हर वक्त बली होता है। बुद्धिमानी और चतुराई भी कूट-कूट कर भरी होती है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नई कार: सुरक्षा काफिले में शामिल हुई फार्च्यूनर, जानिए इसकी खासियत: https://t.co/8BfR7hDUQA#bhupeshbaghel #ChhattisgarhNews #CGNews pic.twitter.com/CFqMgG2x3f
— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 3, 2023
Posted By: Ashish Kumar Gupta