रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं की वजह से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 और 27 जनवरी को प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाएगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में तीन से चारी डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।
मंगलवार को भी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। उत्तर की ठंडी हवाओं के कारण मौसम ठंड रहा और दोपहर की गुनगुनी धुप भी लोगों को अच्छी लगने लगी। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया और 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सरगुजा, दुर्ग व बिलासपुर संभाग में शीतलहर की संभावना
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर के आसार बन रहे है। आने वाले दो से तीन तो प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। साथ ही सुबह-सुबह घना कोहरा का भी असर देखने को मिलेगा।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से 26 व 27 जनवरी को प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनेगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में विशेष गिरावट के आसार नहीं है।
Posted By: Sanjay Srivastava
- #Cold wave in Chhattisgarh
- #dense fog in Chhattisgarh
- #Weather update in Chhattisgarh
- #Weather update in Raipur
- #Chhattisgarh News
- #Raipur News
- #Chhattisgarh Hindi News
- #Raipur News In Hindi
- #Today News
- #Raipur Latest News
- #समाचार
- #रायपुर समाचार
- #छत्तीसगढ़ समाचार
- #छत्तीसगढ़ का मौसम
- #रायपुर में बढ़ी ठंड