रायपुर। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश स्तरीय सत्याग्रह किया। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में मंत्री, विधायक, सांसद और पदाधिकारियों प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में हुए सत्याग्रह में शामिल हुए। इसमें उन्होंने अग्निपथ योजना को देश के लिए घातक बताते हुए कहा कि नो रैंक, नो पेंशन नहीं चलेगा। केंद्र इस योजना को वापस ले।
पाटन में मुख्यमंत्री बघेल बोले- नहीं चलेगा नो रैंक, नो पेंशन, वापस लें योजना
पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चार साल नौकरी, फिर रिटायरमेंट, इससे देश का भला नहीं होगा। यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। मुख्यमंत्री ने योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि युवा अब शादी के कार्ड में पूर्व सैनिक लिखेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोंडागांव के सत्याग्रह में शामिल हुए। वहां उन्होंने युवाओं से अग्निपथ योजना के लिए आवेदन नहीं करने की अपील की।
यह भी पढ़ें : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव का सीएम भूपेश बघेल से सवाल, देश सेवा बड़ी या गोबर संग्रह
उन्होंने कहा कि जब युवा इस भर्ती में शामिल नहीं होंगे, तो केंद्र सरकार को खुद ही योजना वापस लेनी पड़ेगी। वहीं, रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने योजना के विरोध में सुंदरकांड का पाठ किया।
विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत सक्ती में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिस उम्र में युवाओं को नौकरी देकर रिटायर करना चाहती है, उसी उम्र में युवा अपना भविष्य संवारते हैं। यह योजना युवाओं के भविष्य को खत्म करने वाली है।
Agnipath Protest: अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस विधायक ने किया सुंदरकांड, मोहन मरकाम बोले- कृषि कानून की तरह केंद्र इसे भी ले वापस, देखें वीडियो#AgnipathProtest #AgnipathScheme #CGNews #CongressProtest https://t.co/YhqfpRdQil pic.twitter.com/uxKLdjvsh0
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 27, 2022
Posted By: Ashish Kumar Gupta
- Font Size
- Close