रायपुर (राज्य ब्यूरो)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर जाकर दिल्ली पुलिस द्वारा नोटिस देने के मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी को परेशान करने अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है। राहुल गांधी ने अदाणी के घोटालों पर आवाज उठाई है। इससे केंद्र सरकार बौखलाई हुई है।
दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के आवास पहुंच कर उनसे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए बयान के आधार पर दूसरी बार नोटिस ले कर पहुंच गई। यह मोदी सरकार की बौखलाहट को प्रदर्शित करता है। इसके पहले कांग्रेस नेता के विदेश में दिए गए भाषण को भाजपा ने गलत ढंग से प्रचारित कर मुद्दा बनाने का प्रयास किया। उनको संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है।
अब दिल्ली पुलिस को आगे किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में 140 दिनों में 4,000 किमी की यात्रा की। इन 140 दिनों में भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यांे और दो केंद्र शासित क्षेत्रांे से गुजरी। रोज हजारों लोग राहुल गांधी से मिले। कई लोगों ने अपनी परेशानी बताईं। इन अनुभवों को समय-समय पर राहुल गांधी ने विभिन्न् माध्यमों से साझा किया।
यात्रा समाप्त होने के बाद अब केंद्र सरकार द्वेषपूर्वक उन घटनाओं पर नोटिस भेज रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार यदि यह सोचती है वह ईडी, सीबीआइ, आइटी और पुलिस को आगे कर विपक्ष की आवाज को दबा लेगी तो वह मुगालते में हैं। कांग्रेस इन अलोकतांत्रिक हथकंडों से न डरेगी और न झुकेगी।
Posted By: Pramod Sahu
- # Congress
- # Rahul Gandhi
- # BJP
- # कांग्रेस
- # राहुल गांधी
- # भाजपा
- # cg news
- # raipur news
- # chhattisgarh news
- # cg politics