रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा की भूपेश बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री है। उन्हीं के चेहरे पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का आठ साल जनता की बदहाली का साल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी राज में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से जितनी परेशान है, उतना कभी नहीं रही। मोदी सरकार की कौन सी उपलब्धि का जश्न भाजपा मनाएगी। कांग्रेस मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएगी। मोदी सरकार का आठ साल स्वतंत्र भारत के इतिहास में काला अध्याय है।
मोदी राज में ढाई करोड़ लोग हुए बेरोजगार
इन आठ सालों में देश की प्रगति रूक गयी। देश की बेरोजगारी दर बढ़ी, लोगों की नौकरियां चली गई। मोदी राज में ढाई करोड़ लोगों के हाथों से कमाई के साधन छिन गया। 45 करोड़ लोगों की नौकरी और रोजगार पाने की इच्छा समाप्त हो चुकी है।
मुनाफा देने वाली 22 सरकारी कंपनियों को बेच दिया
आजादी के बाद पहली बार देश की उत्पादकता इतने निचली स्तर पर है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे अदूरदर्शी निर्णयों ने देश के उद्योग धंधे और अर्थतंत्र की कमर को तोड़कर रख दिया है। मोदी सरकार ने एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगाया। देश में एक भी बड़ा सिंचाई का बांध, विद्युत संयंत्र नहीं बनाया गया। मुनाफा देने वाली 22 सरकारी कंपनियों को बेच दिया गया।
Posted By: Pramod Sahu
- Font Size
- Close
- # Congress
- # will take the failure
- # congress
- # bjp
- # cg politics
- # latest news
- # big news
- # breaking news