रायपुर। Dhanwan Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकार्ड बनने के बाद इंटरनेट मीडिया पर धानवान छत्त्तीसगढ़ ट्रेंड किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी के रिकार्ड को धानवान छत्तीसगढ़ हैशटैग से पोस्ट किया। देश भर से लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर से भी धानवान छत्त्तीसगढ़ हैशटैग से ट्वीट किया।

कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों के साथ रही है और रहेगी। छत्त्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नया रिकार्ड बनाया है। राज्य में 107 लाख टन धान की खरीदी हुई है। 23 लाख किसानों को 22 हजार करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि खरीदी में कोई रुकावट नहीं आई, बारदाने की भी कहीं कमी नहीं हुई। प्रदेश में किसानों की संख्या भी बढ़ी और धान का रकबा भी बढ़ा। छत्त्तीसगढ़ धानवान बना और किसान धनवान बनें।

छत्त्तीसगढ कांग्रेस ने ट्वीट किया कि प्रदेश में धान खरीदी का रिकार्ड टूटा है, पहले घोटालों का रिकार्ड टूटता था। कांग्रेस ने रमन सरकार के समय हुई धान खरीदी का डाटा इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि फर्क साफ है। कांग्रेस की नीयत और नीति दोनोें किसानोें के पक्ष में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह सरकार अन्न्दाताओं की सरकार है।

बता दें कि धान खरीदी केंद्रों से कस्टम मिलिंग के लिए 91 लाख टन धान का उठाव हो चुका है। पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए मैयूअल टोकन के साथ-साथ आनलाईन टोकन जारी करने की व्यवस्था टोकन तुहंर हाथ एप के माध्यम से की गई। इसके चलते राज्य में धान खरीदी की शुरुआत एक नवंबर से लेकर 31 जनवरी तक निर्बाध रूप से जारी रही।

कांग्रेस सरकार की भूमिका मात्र सेल्समेन की: कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री पर धान खरीदी के मामले में वाहवाही लूटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। कौशिक ने कहा कि धान खरीदी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की भूमिका केवल सेल्समेन की ही है। पूरी राशि केंद्र सरकार के द्वारा दी जाती है। प्रदेश सरकार को इस धान खरीदी में केवल किसानों से धान खरीदी करके उस धान को कस्टम मिलिंग के लिए भेजकर चावल जमा करवाने का काम होता है। हर मामले में असफल कांग्रेस सरकार केवल ज्ञापन विज्ञापन की नीति पर काम कर रही है।

Posted By: Ashish Kumar Gupta

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
  • Font Size
  • Close