रायपुर। केन्द्र सरकार के आदेशानुसार जिन व्यक्तियों का आधार 10 वर्ष पहले बना था, उनका आधार कार्ड अपडेट कराया जाना है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है एवं इन योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से लिये जाने के लिए आधार कार्ड अपडेट कराया जाना आवश्यक है। इस संबंध में रायपुर जिला कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में रायपुर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने नगर निगम के सभी 10 जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है। आधार अपडेटेशन किये जाने के लिए रायपुर जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम रायपुर में आवश्यक दस्तावेजों की सूची भेजी गई है। नगर निगम के आधार पंजीयन केन्द्रों की सूची, यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क की जानकारी को नागरिकों को देकर प्राथमिकता से आधार कार्ड अपडेट का कार्य करवाया जाना है।
33 विभिन्न आधार केन्द्रों की सूची
रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जिन 33 विभिन्न आधार केन्द्रों में आधार कार्ड अपडेशन का कार्य करवाया जा रहा है, उन केन्द्रों में शासकीय मिडिल स्कूल हीरापुर, आधार पंजीयन केन्द्र जोन 6, शासकीय कन्या शाला रायपुर, आधार सेवा केन्द्र रविग्राम, के.जी.एन च्वाइस लोक सेवा आधार केन्द्र रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया, पंडित रामसहाय मिश्रा स्कूल मोहबाबाजार, शासकीय स्कूल संतोषी नगर, लोक सेवा केन्द्र रायपुर, आधार सेवा केन्द्र रायपुर, लोकसेवा केन्द्र कलेक्टोरेट रायपुर, व्हाईट हाउस नगर निगम रायपुर, आधार सेवा केन्द्र रविग्राम, नगर निगम जोन 5, ओम च्वाइस सेन्टर रायपुर, शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया, लोक सेवा केन्द्र कलेक्टोरेट परिसर रायपुर शामिल है।
इसके अलावा प्राथमिक शाला भाठागांव, शासकीय स्कूल संतोषी नगर, शासकीय आंगनबाडी केन्द्र सड्डू, राष्ट्रीय विद्यालय पी.एस. देवपुरी, स्व. मोतीलाल त्रिपाठी शासकीय नवीन प्राथमिक शाला रामकुण्ड पारा, सृष्टि च्वाइस सेन्टर एच.एस. भाठागांव, जोन 2 नगर निगम रायपुर, पिंकेश्वर साहू सुन्दर नगर रायपुर, संत कंवर राम रायपुर, नगर पालिक निगम जोन 9, जनसेवा केन्द्र रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर, शासकीय झुमुक लाल महोबिया स्कूल मठपारा, नीलम कम्प्यूटर आधार इनरोलमेंट एवं अपडेटेशन रविग्राम तेलीबांधा, शासकीय प्राथमिक शाला जनता कालोनी गुढियारी, शासकीय प्राथमिक शाला भाठागांव रायपुर सम्मिलित है।
Posted By: Abhishek Rai
- Font Size
- Close