रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंडी हवा का आना थोड़ा कम हुआ है। इसके प्रभाव से बीते दो दिनों में से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। इसके चलते ठंड भी थोड़ी कम हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते ठंड थोड़ी कम हुई है। शुक्रवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
वहीं प्रदेश भर में कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही ठंडी हवा के आने में बाधा बनी हुई है। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
जगदलपुर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री बढ़ा
जगदलपुर मेें शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग केमुताबिक प्रदेश में मौसम का रूख अभी इस प्रकार ही रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार के बाद से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
रविवार बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ठंडी हवा के रास्ते मेें आने में बाधा बनी हुई है। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार के बाद से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड
सोमवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठंडी हवा में आ रही बाधा दूर होगी। उत्तर से एक बार फिर से ठंडी हवाओं का आना शुरू हो जाएगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि इस वर्ष नवंबर में ठंड का स्तर नौ वर्ष पहले के स्तर पर पहुंच गया था। मौसम विज्ञानियों का भी कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में काफी ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा।
पूर्वानुमान अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर
शनिवार 30.0 16.0
रविवार 30.1 16.1
बिलासपुर
शनिवार 29.6 14.8
रविवार 29.7 14.9
दुर्ग
शनिवार 30.3 14.1
रविवार 30.2 14.2
Posted By: Abhishek Rai
- Font Size
- Close