रायपुर। राज्य ब्यूरो। Bhanupratappur By Election 2022: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम (Brahmanand Netam) को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने मंगलवार को नोटिस देकर कांकेर के कोतवाली थाने बुलाया। लेकिन ब्रम्हानंद नेताम नहीं पहुंचे। थाने में नेताम की जगह भाजपा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कोतवाली थाने पहुंचा। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा कार्यकर्ता नंदू ओझा व अधिवक्ता शामिल हैं। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता नंदू ओझा ने एक टेल्को थाना जमशेदपुर (झारखंड) को ब्रम्हानंद नेताम को प्रेषित नोटिस को लिखित जवाब दिया है। और पेश होने के लिए चुनाव के बाद नौ दिसंबर के समय की मांग की है।
दरअसल, नाबालिग से दुष्कर्म व उसे देह व्यापार में धकेलने के आरोप में फंसे भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने नौ दिसंबर तक मोहलत मांगी है। झारखंड पुलिस ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है। इस प्रकरण में उनकी और तीन अन्य सहअभियक्तों की तलाश में झारखंड पुलिस दो दिन से यहां डटी है। मंगलवार को पुलिस ने ब्रम्हानंद के घर पर नोटिस भेजा था। उनके बेटे पुलकित ने नोटिस रिसीव किया था। नोटिस में पुलिस ने कहा था कि ब्रम्हानंद सुबह 10 बजे तक कांकेर थाने में हाजिर हों। ब्रम्हानंद हाजिर नहीं हुए।
उन्होंने अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से नोटिस का जवाब भेजा है, जिसमें कहा है कि तीन वर्ष पुराने प्रकरण के बारे में उन्हें अब तक कोई सूचना नहीं दी गई थी। अभी चुनाव चल रहा है, पांच दिसंबर को मतदान होना है। समयाभाव के कारण मैं स्वयं उपस्थित नहीं हो हो सकता। आठ दिसंबर को मतगणना है। इसके बाद वे पुलिस के समक्ष हाजिर हो जाएंगे। ब्रम्हानंद मंगलवार को दिनभर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रचार करते रहे। झारखंड पुलिस ने इस प्रकरण के अन्य सहअभियुक्तों केशव सिन्हा, नरेश सोनी और दीपांकर सिन्हा के घरों पर भी नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने कांकेर कोतवाली में कंट्रोल रूम बनाया है। वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। थाने को छावनी में बदल दिया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है। चुनाव के बीच झारखंड पुलिस के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड पुलिस को संभलकर कार्रवाई करने की सलाह दी है।
ब्रम्हानंद नेताम के निर्वाचन अभिकर्ता नंद कुमार ओझा ने कहा है कि ब्रम्हानंद नेताम की ओर से उनका निर्वाचन अभिकर्ता होने के नाते मैंने झारखंड पुलिस को जवाब दिया है। उन्होंने हमारी बात मानी है और नौ दिसंबर तक की मोहलत दी है। सुमित सिंह, डीएसपी, जमशेदपुर, झारखंड ने कहा है कि ब्रम्हानंद नेताम समेत कुछ आरोपितों के विरुद्ध थाना टेल्को पूर्णसिंह भूमि जमशेदपुर (झारखंड) में विभिन्न् धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसी के अनुसंधान करने के लिए हम यहां आएं हैं। प्रकरण में जो भी अभियुक्त हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम पहुंची है।
Posted By: Ashish Kumar Gupta
- Font Size
- Close
- # Brahmanand Netam
- # BJP candidate Brahmanand Netam
- # minor rape case
- # Bhanupratappur By Election
- # Chhattisgarh Bhanupratappur By Election
- # Chhattisgarh By Election
- # Bhanupratappur Bypoll
- # Chhattisgarh Bhanupratappur Bypoll
- # Chhattisgarh Bypoll
- # Jharkhand Police
- # Brahmanand Netam Latest News