रायपुर। Inspirational News: विधवाओं की जिंदगी में फिर से बहार लाने और जीवन को एक नया मोड़ देने के लिए विधवा (कात्यायनी) परिचय सम्मेलन का आयोजन फरवरी में किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा विधवाओं का पुनर्विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है, इसलिए प्रदेशभर में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें पंजीयन कराने से लेकर मंच में परिचय दिलाने, रिश्ते जुड़वाने के लिए विधुर, विधवाओं की कुंडली मिलान, बातचीत को आगे बढ़ाने मध्यस्थता कराने अलग अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इसके लिए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की बैठक आमापारा में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मकर संक्रांति की बधाई देते हुए तिल के लड्डू खिलाए। रायपुर जिला के सभी मनोनित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। साथ ही संगठन द्वारा 21 फरवरी को होने वाले कात्यायनी परित्यक्ता परिचय सम्मेलन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
ब्राह्मण वर्ग भेद खत्म करने की अपील
कार्यकारी अध्यक्षा भारती किरण शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। नारी शक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख निशा तिवारी ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए संगठन में अधिक से अधिक विप्र बंधुओं को जोड़ने की अपील की। साथ ही ब्राह्मणों के बीच वर्ग भेद को दूर करते हुए समाज हित में संगठित होकर कार्य करने पर जोर दिया।
प्रदेश प्रवक्ता कान्हा तिवारी ने बताया कि बैठक में संगठन की संरक्षक विजय लक्ष्मी शर्मा, प्रदेश सचिव प्रीति शुक्ला ,प्रदेश महासचिव सरिता तरुण शर्मा, सुनीता मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख ममता शर्मा, सीमा दीवान, भाषा तिवारी, नेहा शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख प्रकाश दीवान, सत्यप्रकाश दास, श्याम लाल शर्मा, अभिनव झा, रोशन शर्मा, बृजेन्द्र कुमार तिवारी, रमेश उपाध्याय, प्रीति रानी तिवारी, मनीषा दुबे आदि मौजूद थे। आभार प्रदर्शन प्रदेश सचिव प्रीति शुक्ला ने किया।
Posted By: Shashank.bajpai
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Katyayani Parichay Conference
- #women will give introduction
- #remarry
- #widow remarriage
- #raipur news
- #raipur news in hindi
- #chhattisgarh news