रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में आधी रात डीडी नगर में हुई हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की रात दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने के लिए बीच में पड़े एक युवक को एक गुट ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस ने बताया कि मृतक राजा ठाकुर चंगोराभाठा का रहने वाला था। प्रारंभिक जानकारी में उसके रिकार्डेड बदमाश होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि डीडी नगर के झंडा चौक में दो गुटों के बीच मारपीट हो रही थी। तभी राजा ठाकुर ने इन्हें अलग करने का प्रयास किया। इस बात को लेकर एक गुट ने इसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपित रामअवतार साहू, रामू साहू और किशोर साहू हैं। ये तीनों सगे भाई हैं। इस घटना को लेकर ये भी जानकारी आ रही है कि हत्या में तीनों आरोपितों के साथ उनके पिता का भी हाथ है। जानकारी मिल रही है कि आरोपितों का पिता पहले भी हत्या के प्रयास के आरोप में जेल जा चुका है।
यह है पूरा मामला
थाना डीडीनगर के चंगोराभाठा झंडा चौक गली के पास तीन भाई रामअवतार साहू, रामु साहू और बितेश उर्फ किशोर साहू तीनों अपने घर के पास उसी मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश नामक लड़के को गालियां दे रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के ही राजा ठाकुर और सुनील साहू भी पहुंचे और तीनों भाइयों से क्या हुआ क्यों गाली दे रहे हो कहने पर तीनों भाइयों और राजा ठाकुर और सुनील साहू के बीच झगड़ा हुआ। जिसमे रामअवतार, रामु और बितेश द्वारा डंडे और पाइप तथा हाथ मुक्के से राजा ठाकुर और सुनील साहू से मारपीट किए। जिसमे राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुआ। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजा ठाकुर को सुनील साहू और राजा ठाकुर के परिजन जगन्नाथ अस्पताल लाये जहा उसकी मृत्यु हो गयी।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुनील साहू की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर में उक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। प्रकरण के दो आरोपी रामावतार साहू एवं रामू साहू को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। इनमें से रामू साहू गूंगा-बहरा है। एक अन्य आरोपी भाई बितेश साहू की तलाश जारी है।
Posted By: Ashish Kumar Gupta
- Font Size
- Close