रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Weather News: प्रदेश के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है और अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना भी है कि अब आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इससे ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही सुबह-सुबह थोड़ा कोहरा भी रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पारा गिरने से अगले हफ्ते से ठंड में बढ़ोतरी होगी।
बीते दो दिनों में राजधानी रायपुर के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। हालांकि, अभी भी रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का रुख रहेगा और इससे ठंड भी शुरू होगी।
गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर पश्चिम से शुष्क हवा आ रही है और इसके प्रभाव से शुक्रवार 22 अक्टूबर को भी मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा,लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा।
संस्थानों में गर्म कपड़े आने शुरू
आने वाले ठंड के मौसम को देखते हुए अब संस्थानों में गर्म कपड़े आने भी शुरू हो गए हैं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों का बाजार भी लगना शुरू होगा। इसकी तैयारी हो रही है।
Posted By: Shashank.bajpai
- # minimum temperature will fall
- # cold will start soon
- # change has started in the weather
- # minimum temperature is decreasing
- # meteorologists in raipur
- # minimum temperature will drop further
- # increase the cold
- # fog in the morning
- # raipur news
- # chhattisgarh news