Raipur City Bus News: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सिटी बस का संचालन बंद होने से 35 हजार यात्री रोजाना आटो या फिर प्राइवेट वाहन से सफर करने को मजबूर हैं। ऐसे में यात्रियों के जेब पर भी असर पड़ रहा है। लेकिन राजधानी वासियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी में सिटी बस का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा।
शहर में बस के संचालन को लेकर हलचल तेज हो गई है। बस के संचालन को लेकर निगम ने शासन को पत्र भेजा है। सिटी बस के किराया वृद्धि के बाद सिटी बस का संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि सिटी बस के संचालन से यात्रियों को जहां सुविधा मिलेगी तो वहीं बस के किराया वृद्दि से यात्रियो के जेब पर भी असर पड़ेगा। निगम के अधिकारी का कहना है कि डीजल के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसलिए सिटी बस के किराये में भी वृद्धि का निर्णय लिया गया है।
जानिए कितना बढ़ सकता है किराया
दूरी वर्तमान किराया दर बढ़ा किराया (संभावित)
0-2 5.00 10.00
2-4 7:00 11.50
6-8 9.00 15.50
10-12 12 19.50
18-20 17 26.50
28-30 24 36
44-46 34 50
50 36 54.50
जानिए कब होती है सिटी बस में भीड़
- - सुबह- 08 से 10 बजे
- - शाम- 04 से 06 बजे
- - शहर में 170 सिटी बस संचालित
इतने लोग प्रतिदिन करते है सफर
- - सिटी बस से 35 हजार यात्री
- - आटो से 15 हजार यात्री
- - निजी वाहन से 20 हजार
2014 से नहीं बढ़ा था सिटी बस का किराया
रायपुर नगर निगम के सिटी बस प्रभारी का कहना है कि सिटी बस का संचालन वर्ष 2015 में शुरू किया गया है। 2015 के बाद से किराया वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उस समय डीजल का दाम 48 रुपये था, लेकिन वर्तमान में डीजल 98 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसलिए सिटी बस के किराये में वृद्धि को लेकर शासन को पत्र लिखा गया है।
यात्रियों के जेब पर पड़ रहा असर
रायपुर राजधानी होने की वजह से भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, भाटापारा और बिलासपुर के यात्री रोजना नौकरी धंधा करने के लिए आते हैं। स्टेशन से वह सिटी बस में सवार होकर कम पैसे में आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं। लेकिन सिटी बस बंद होने से लोगों के जेब पर असर पड़ रहा है। बिरगांव से आने वाले हेमंत कुमार ने बताया कि सिटी बस के शुरू होने से काफी राहत मिलेगी।
Posted By: Kadir Khan
- # Raipur City Bus News
- # City Bus Again On Road
- # City Bus Restart in City
- # Raipur Bus Service
- # Chhattisgarh News
- # Raipur News
- # Hindi News
- # News In Hindi
- # Latest News
- # Today News