रायपुर। Farmer Rupan Chandrakar नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने संयुक्त मध्य प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल के नाम से उनको दिया गया कृषक सम्मान वापस करने की घोषणा की है। यह सम्मान रायपुर शहर एवं जिला कांग्रेस समिति की ओर से तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने 2015 में दिया था। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में अगले महीने कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन है। इसके पहले किसान नेता नाराज हैं। रूपन चंद्राकर ने कहा, जब कांग्रेस विपक्ष में थी तो वह हमारे आंदोलन के साथ खड़ी थी। उनके सभी शीर्ष नेताओं को यहां की एक-एक समस्या पता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में आने के बाद कांग्रेस नेतृत्व भी यहां के किसानों से किया गया वादा भूल गया है। ऐसे में उनसे मिले सम्मान को रखने का कोई मतलब नहीं बन रहा है। वे एक-दो दिनों में प्रतिनिधिमंडल के साथ राजीव भवन जाकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को यह सम्मान वापस करुंगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का महाअधिवेशन और भारत जोड़ो यात्रा फरवरी के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस का महाधिवेशन होगा। इसके लिए 24, 25 और 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का महाअधिवेशन होगा। इस महाधिवेशन के दौरान पालिटिकल, इकोनामिक, इंटरनेशनल अफेयर्स, फार्मर्स एग्रीकल्चर, सोशल जस्टिस, यूथ एजुकेशन, और रोजगार पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस वर्किंग कमिटी का इलेक्शन भी होगा।
बता दें इस महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे सहित देशभर से कांग्रेसी नेता शिकरत करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि रायपुर में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन होगा। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अगले लोकसभा चुनाव से पहले नये विचारों पर चर्चा की जाएगी। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव भी 2023 में होने वाला है।
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close