रायपुर। Raipur News प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर भाजपा के नेताओं की सद्बुद्धि के लिए एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र और युवा हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लगातार ट्रेनों के रद्द होने से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा के लिए टिकट की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है। बिना सूचना ट्रेनों का मार्ग बदल दिया जाता है। 8-10 घंटे देरी से चल रही ट्रेनें छात्रों-युवाओं समेत यात्रियों को परेशानी में डाल रही है।
भीषण गर्मी में प्रदेश में लगातार ट्रेनें निरस्त की गई और ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है। स्कूलों के अवकाश हो जाने के कारण बाहर भ्रमण में जाने वाले लोग पूरी तरह से वंचित हो गए है। केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश में यह स्थितियां निर्मित हुई है। भारतीय जानता पार्टी के सांसद भी कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ के दौरान जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रशांत गोस्वामी, जिला अध्यक्ष शहर शान्तनु झा, मीडिया वभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा, सूरज साहू, निखिल बघेल आदि मौजूद थे।
2024 में देश की जानता, बीजेपी को देने जा रही जवाब: नीरज पांडेय
NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी चरम पर है, बेरोजगार युवा आज परेशान है। आम जनता महंगाई की मार से जूझ रही है, लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा 2024 में देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को जवाब देने जा रही है। देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी जिससे देश का विकास हो सकेगा। रेलवे सुरक्षित रहेगा, ट्रेनें सही समय पर चलेगी और महंगी टिकट से छात्र-युवाओं समेत जनता को छुटकारा मिलेगा।
Posted By: Vinita Sinha
- # Raipur News
- # Raipur latest News
- # NSUI
- # Hanuman Chalisa
- # Hanuman Chalisa Latest News
- # Hanuman Chalisa Raipur
- # CG News