रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में कोआर्डिनेटर कम काउंसलर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 31 मई को शासकीय महिला पालीटेक्निक कालेज बैरन बाजार में सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक पंजीयन होगा। इसके बाद 10.30 बजे से दोपहर 12.30 तक दस्तावेजों का सत्यापन और 11 बजे साक्षात्कार आयोजित होगा।
शासकीय महिला पालीटेक्निक कालेज में 31 मई को होगा वाक इन इंटरव्यू
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत रायपुर जिला के पं.आरडी तिवारी, बीपी पुजारी, शहीद स्मारक, माना कैम्प तथा नगर माता बिन्नाी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाठागांव रायपुर में इन पदों पर कोआर्डिनेट कम काउंसलर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कोआर्डिनेटर कम काउंसलर के पद पर उक्त पांचों स्कूलों में एक-एक पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदक अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रमाण पत्रों के साथ उक्त साक्षात्कार स्थल में सुबह नौ बजे अपनी उपस्थिति देकर पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पृथक से आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
Posted By: Ashish Kumar Gupta
- Font Size
- Close