रायपुर। Raipur News : भिलाई के पावर हाउस उद्यान में कुत्तों के झुंड ने एक बंदर को काट लिया। बंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चलने की हालत में नहीं था। बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद कुत्ते उसे नोचने के लिए दौड़ पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बंदर को उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले आए।
वन्य जीव और सांप पकड़ने वाले अजय चौधरी को किसी ने फोन पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे अजय ने उसको पानी पिलाया। होश में आने के बाद बंदर सक्रिय हुआ। लेकिन चल नहीं पा रहा था। मैत्रीबाग जू में बंदर का इलाज कराने के लिए अजय ने चिकित्सक से बात की।
बंदर को बाइक की पिछली सीट पर बैठाया। इसके बाद पावर हाउस से मैत्रीबाग के लिए रवाना हो गए। रास्ते भर बंदर अजय की पीठ को पकड़कर बैठा रहा। राहगीरों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना। अजय ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बंदर के जख्मी होने की खबर दी। मौके पर पहुंचा तो बंदर घबराया हुआ दिखा। वह किसी के पास नहीं आ रहा था। उसे उपचार की आवश्यकता थी।
इसके बाद घायल बंदर को बाइक पर छोटे बच्चे की तरह बैठा कर उपचार के लिए मैत्रीबाग ले गए, ताकि बंदर का सही उपचार हो सके। रेस्क्यू की सूचना वन विभाग दुर्ग को दे दी गई। मैत्रीबाग जू के चिकित्सक डाक्टर नवीन कुमार जैन ने बंदर का उपचार किया। इसको मैत्रीबाग के एक पिंजड़े में रखा गया है। बंदर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि कुत्तों के काटने से जहर फैलने की आशंका बनी हुई है।
Posted By: Shashank.bajpai
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Bandar
- #Maitribagh
- #Bhilai News
- #Bhilai Power House
- #Nova Nature Society
- #chhattisgarh news in hindi
- #raipur news
- #chhattisgarh news