रायपुर। इस खबर के माध्यम से हम आपको 17 मई को आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों से अवगत करा रहे हैं। नारद जयंती के मौके पर दूधाधारी मठ में देवर्षि नारद का पूजन होगा। दूधाधारी मठ में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही प्रेस क्लब में आयोजित रू-ब-रू कार्यक्रम में मिस टीन यूनिवर्स सेकंड रनर अप मौजूद रहेंगी।
अन्य कार्यक्रमों के अंर्तगत बोरियाकला स्थित शदाणी दरबार परिसर में संत शदाराम साहिब के जन्मोत्सव तिथि पर युवाओं के लिए 15 दिवसीय ज्ञानवर्धक शिविर का शुभारंभ किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। शिविर में व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा, धार्मिक एवं पुरातन संस्कृति से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्ना वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह सात बजे से होगा।
नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान की शुरूआत सुबह आठ बजे से होगी। नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर सुबह 10 बजे से प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्ना् मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर सुबह 10 बजे से धरना होगा।
कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण
सफाई व्यवस्था निरीक्षण: नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्ना वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह : सात बजे से।
रोका-छेका: नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान : सुबह आठ बजे से।
किसान प्रदर्शन : नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन सुबह : 10 बजे से।
धरना : मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्ना मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर धरना: सुबह 10 बजे से
ज्ञानवर्धक शिविर - बोरियाकला स्थित शदाणी दरबार में युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं को अध्यात्मिक ज्ञान और धर्मग्रंथों को पढ़ने प्रेरित किया जाएगा - सुबह - नौ बजे से
नारद जयंती - दूधाधारी मठ में देवर्षि नारद की जयंती पर पूजा - सुबह - नौ बजे
रूबरू - प्रेस क्लब में मिस टीन यूनिवर्स सेकंड रनर अप - दोपहर - 12.30 बजे
Posted By: Ravindra Thengdi
- Font Size
- Close