रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इस खबर के माध्यम से हम आपको 15 मई को आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों से अवगत करा रहे हैं। रविवार सुबह नौ बजे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 में तिरंगा चौक के पास बैठक रखी गई है। इस बैठक में पार्क में आरडीए द्वारा प्रस्तावित पावर हाउस बनाए जाने पर विशेष चर्चा होगी। रहवासियों ने बताया कि यह एक गंभीर विषय है। इस पर विशेष निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं पर भी चर्चाएं की जाएगी। इंद्रप्रस्थ सोसायटी के लोगों का कहना है कि आरडीए ने अभी तक यहां वादों के मुताबिक सुविधाएं प्रदान नहीं की है, जिसकी वजह से लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में इससे पहले भी आरडीए को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है।
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्ना वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह सात बजे से होगा। नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान की शुरूआत सुबह आठ बजे से होगी। नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर सुबह 10 बजे से प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्ना् मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर सुबह 10 बजे से धरना होगा।
कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण
सफाई व्यवस्था निरीक्षण: नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्ना वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह : सात बजे से।
बच्चों के लिए अध्यात्मिक शिविर - चौबे कालोनी स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में सुबह - नौ बजे
बैठक- इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस- 2, तिरंगा चौक के पास विभिन्न मुद्दों को लेकर रहवासियों की बैठक- सुबह नौ बजे से
रोका-छेका: नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान : सुबह आठ बजे से।
किसान प्रदर्शन : नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन सुबह : 10 बजे से।
धरना : मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर धरना: सुबह 10 बजे से
Posted By: Sanjay Srivastava
- # Today in Raipur
- # Today event in Raipur
- # Raipur News
- # Raipur News in Hindi
- # रायपुर में आज
- # शहर में आज
- # समस्याओं पर चर्चा
- # अध्यात्मिक शिविर