रायपुर। इस खबर के माध्यम से हम आपको 27 मई को आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों से अवगत करा रहे हैं। जिला चिकित्सालय पंडरी में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत 27 मई को किया जाएगा। इसमें शून्य से 18 वर्ष के बच्चों का निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डा. मीरा बघेल ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य समय रहते बच्चों के जटिल रोगों की पहचान करना और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। डेंटिस्ट फिजियोथैरेपिस्ट एमडी मेडिसिन और साइकेट्रिक हृदय रोग विशेषज्ञ नाक कान गला विशेषज्ञ नेत्र रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ त्वचा रोग विशेषज्ञ भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। इस कार्यक्रम में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच शामिल है।
स्वास्थ्य जांच में चार श्रेणियों में जन्म जात रोग, कमियां, बीमारियां, विकास में देरी से सम्बंधित 32 रोगों की जांच की जाती है। इसके साथ ही नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न् वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह सात बजे से किया जाएगा। नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान की शुरूआत सुबह आठ बजे से होगी। नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर सुबह 10 बजे से प्रदर्शन होगा। नगर-निगम ने रात्रिकालीन सफाई-व्यवस्था की शुरूआत की है, जिसके मद्देनजर अब रात को भी जोर-शोर से शहर के विभिन्न वार्ड में अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण
- सफाई व्यवस्था निरीक्षण : नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न् वार्डाें में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह : सात बजे से।
- रोका-छेका: नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान : सुबह आठ बजे से।
- शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धक शिविर - बोरियाकलां स्थित शदाणी दरबार में बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक शिविर का आयोजन - सुबह - नौ बजे
- आकार शिविर - संस्कृति विभाग परिसर में शिल्प कला का प्रशिक्षण - सुबह - नौ बजे
स्वास्थ्य शिविर- जिला चिकित्सालय पंडरी में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत-सुबह 10 बजे
- किसान प्रदर्शन : नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन सुबह : 10 बजे से।
-- धरना : कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्ना मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर धरना: सुबह 10 बजे से
- धरना - पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का धरना - सुबह 10.30 बजे से
- समीक्षा बैठक - कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक - दोपहर - 12 बजे
- रात्रिकालीन साफ-सफाई-शहर के विभिन्न् वार्डों में- रात आठ बजे से
Posted By: Pramod Sahu
- Font Size
- Close