रायपुर। इस खबर के माध्यम से हम आपको 24 मई को आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों से अवगत करा रहे हैं। बोरियाकला स्थित शदाणी दरबार परिसर में संत शदाराम साहिब के जन्मोत्सव तिथि पर युवाओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय ज्ञानवर्धक शिविर में युवाओं का हुजुम जारी रहेगा। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। शिविर में व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा, धार्मिक एवं पुरातन संस्कृति से अवगत कराया जा रहा है।
नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान की शुरूआत सुबह आठ बजे से होगी। नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर सुबह 10 बजे से प्रदर्शन होगा। नगर-निगम ने रात्रिकालीन सफाई-व्यवस्था की शुरूआत है, जिसके मद्देनजर अब रात को भी जोर-शोर से शहर के विभिन्न वार्ड में अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण
सफाई व्यवस्था निरीक्षण: नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्ना वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह : सात बजे से।
रोका-छेका: नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान : सुबह आठ बजे से।
शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धक शिविर - बोरियाकलां स्थित शदाणी दरबार में बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक शिविर का आयोजन - सुबह - नौ बजे
आकार शिविर - संस्कृति विभाग परिसर में शिल्प कला का प्रशिक्षण - सुबह - नौ बजे
जीवन जीने की कला - कैवल्यधाम परिसर कुम्हारी में - सुबह - नौ बजे
किसान प्रदर्शन : नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन सुबह : 10 बजे से।
धरना : कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्ना मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर धरना: सुबह 10 बजे से
जिला खनिज संस्थान न्यास की बैठक - कलेक्ट्रेट परिसर के रेडक्रास भवन में - दाेपहर 12 बजे
समीक्षा बैठक - कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक - दोपहर - 12 बजे
कलेक्टर जनदर्शन -कलेक्ट्रेट में जनदर्शन करेंगे कलेक्टर - दोपहर - एक बजे
एसपी जनदर्शन - कलेक्ट्रेट परिसर के एसपी कार्यालय में - दोपहर - एक बजे
सफाई-रात्रिकालीन सफाई-नगर-निगम द्वारा विभिन्न् वार्डाे में : रात आठ बजे
Posted By: Pramod Sahu
- Font Size
- Close