रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इस खबर के माध्यम से हम आपको 25 मई को आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों से अवगत करा रहे हैं। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह सात बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही बोरियाकला स्थित शदाणी दरबार परिसर में संत शदाराम साहिब के जन्मोत्सव तिथि पर युवाओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय ज्ञानवर्धक शिविर जारी रहेगी। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं। शिविर में व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा, धार्मिक एवं पुरातन संस्कृति से अवगत कराया जा रहा है।
संस्कृति विभाग परिसर में शिल्प कला का प्रशिक्षण शिविर सुबह नौ बजे से आयोजित किया जा रहा है। साथ ही जीवन जीने की कला का आयोजन कैवल्यधाम परिसर कुम्हारी में सुबह नौ बजे से होगा। नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान की शुरूआत सुबह आठ बजे से होगी। नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर सुबह 10 बजे से प्रदर्शन होगा। नगर-निगम ने रात्रिकालीन सफाई-व्यवस्था की शुरूआत है, जिसके मद्देनजर अब रात को भी जोर-शोर से शहर के विभिन्न वार्ड में अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण
- सफाई व्यवस्था निरीक्षण : नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न् वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सुबह : सात बजे से।
- रोका-छेका: नगर निगम के नेतृत्व में मुख्य सड़कों पर रोका-छेका अभियान : सुबह आठ बजे से।
- शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धक शिविर - बोरियाकलां स्थित शदाणी दरबार में बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक शिविर का आयोजन - सुबह - नौ बजे
- आकार शिविर - संस्कृति विभाग परिसर में शिल्प कला का प्रशिक्षण - सुबह - नौ बजे
- जीवन जीने की कला - कैवल्यधाम परिसर कुम्हारी में - सुबह - नौ बजे
- किसान प्रदर्शन : नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति का आठ सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन सुबह : 10 बजे से।
-- धरना : कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्ना मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर धरना: सुबह 10 बजे से
- धरना - पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का धरना - सुबह 10.30 बजे से
- समीक्षा बैठक - कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक - दोपहर - 12 बजे
- रात्रिकालीन साफ-सफाई-शहर के विभिन्न वार्डों में- रात आठ बजे से
Posted By: Abhishek Rai
- Font Size
- Close