रायपुर। राजधानी में गुरुवार को सुबह की शुरुआत देवी मंदिरों में गुप्त नवरात्रि पर अष्टमी पूजन होगी। महामाया मंदिर में सुबह सात बजे आरती की जाएगी। इसके पश्चात चातुर्मासिक प्रवचन के लिए न्यू राजेंद्र नगर स्थित महावीर स्वामी जिनालय में साध्वी स्नेहयशा श्रीजी का मंगल प्रवेश होगा। वे विवेकानंद नगर के संभवनाथ जिनालय से सुबह 8.45 बजे विहार करके न्यू राजेंद्र नगर पहुंचेंगी।
मोर महापौर मोर द्वार जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन जोन क्रमांक दो के राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 13 स्थित टिंबर भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया गया है। इसके पश्चात दूसरा शिविर जोन क्रमांक आठ के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में हरदिहा साहू समाज भवन हटकेश्वरनाथ मंदिर के पास रायपुरा में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा।
लाभांडी स्थित श्रीपद्मप्रभ जिनालय में सिद्धों की पूजा अर्चना के महापर्व अष्टानिका में सिद्धचक्र महामंडल विधान पूजा का आयोजन किया गया है। सुबह आठ बजे से पूजा शुरू होकर दोपहर तक चलेगी। संत शदाणी नगर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में पांचवी पीठाधीश्वर माता साहिब हासीदेवी का 196 वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। समारोह के तीसरे और आखिरी दिन गुरुवार को सुबह आठ बजे से पूजा, अर्चना के बाद सिंधी समाज के संतों का प्रवचन और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाएगा। शाम को महाभंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
प्रणाम - 7 जुलाई
- गुप्त नवरात्र अष्टमी पूजन - महामाया देवी मंदिर पुरानी बस्ती में - सुबह - 7 बजे
- भगवान जगन्नाथ पूजा-आरती - गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में - सुबह - 8 बजे
- माता हासीदेवी का जन्मोत्सव - शदाणी दरबार में माता हासीदेवी का 196वां जन्मोत्सव - सुबह - 9 बजे से
- पद्मप्रभ जिनालय में महामंडल पूजा - लाभांडी स्थित जैन मंदिर में पूजा - सुबह - 9 बजे से
- साध्वी का मंगल प्रवेश - न्यू राजेंद्र नगर महावीर स्वामी जिनालय - सुबह - 9.45 बजे
- मोर महापौर मो द्वार - टिंबर भवन में सुबह - 11 बजे और महादेवघाट हरदिहा साहू समाज भवन - दोपहर - 2.30 बजे
Posted By: Pramod Sahu
- Font Size
- Close