रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदान करने सुबह ठंड होने से कम मतदाता दिखे, लेकिन जैसे ही दिन चढ़ता गया तो दोपहर तक ही मतदाताओं में मतदान करने का उत्साह देखने को मिला। दोपहर एक बजे तक रायपुर 62.56 फीसद मतदान हुआ। वहीं गौरेला पेंड्रा मरवाही 69.74 फीसद मतदान, सरगुजा 58.45, बलौदाबाजार 48.45 फीसद मतदान हुआ। वहीं पाटन में युवकों के बूथ में अंदर घुसकर अपने सरपंच प्रत्याशी का प्रचार करने का मामला सामने आया, जहां पुलिस के आने से पहले ही युवक भाग गए।
बता दें कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के तीन पदों के लिए 12, जनपद सदस्य के 27 पदों के लिए 88, सरपंच के 152 पदों के लिए 455 और पंच के 330 पदों के लिए 733 अभ्यर्थी निर्वाचन में हिस्सा लिया है। मतदान के लिए 1,066 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह सात बजे से दोपहर के तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद मतणना होगी। मतदान के लिए फोटोयुक्त परिचय पत्र अनिवार्य किया गया है। राज्य निवार्चन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
अभनपुर के समीप ग्राम नायक बांधा में सरपंच पद के लिए मतदान चल रहा है। चुनाव के लिए चार बूथ बनाए गए हैं सरपंच पद के लिए तीन प्रत्याशी भागबली मरकाम, रमेश मरकाम, पूजा प्रत्याशी मैदान में है।
त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप चुनाव मतदान के अनंतिम आंकड़े
1 बजे तक का मतदान प्रतिशत
- बिलासपुर 47.44
- गौरेला पेंड्रा मरवाही 69.74
- मुंगेली
- जांजगीर चाम्पा
- कोरबा 72.01
- रायगढ़ 53.63
- सूरजपुर
- बलरामपुर 52.78
- सरगुजा 58.45
- कोरिया 75.24
- जशपुर
- रायपुर 62.56
- बलौदाबाजार 48.45
- गरियाबंद
- महासमुंद 31.44
- धमतरी 55.60
- बेमेतरा
- दुर्ग 65.13
- बालोद 67.04
- राजनांदगांव 48.15
- कबीरधाम 63.83
- कोंडागांव 60.03
- बस्तर 67.91
- कांकेर
- दंतेवाड़ा 62.86
- बीजापुर 34.87
त्रिस्तरीय पंचायत आम और उप चुनाव : सुबह 7 से10 बजे तक मतदान प्रतिशत
- बिलासपुर 22.44
- गौरेला पेंड्रा मरवाही 35.03
- मुंगेली अपडेट हो रहा है
- जांजगीर चाम्पा 24.86
- कोरबा अपडेट हो रहा है
- रायगढ़ 19.69
- सूरजपुर 14.52
- बलरामपुर 12.46
- सरगुजा 23.38
- कोरिया 19.14
- जशपुर 26.14
- रायपुर अपडेट हो रहा है
- बलौदाबाजार 17.19
- गरियाबंद अपडेट हो रहा है
- महासमुंद 30.66
- धमतरी 25.12
- बेमेतरा 27.96
- दुर्ग 16.47
- बालोद 27.53
- राजनांदगांव 26.52
- कबीरधाम 30.59
- कोंडागांव 14.31
- बस्तर 34.34
- कांकेर 24.97
- दंतेवाड़ा 30.17
- बीजापुर 8.25


Posted By: Kadir Khan
- #Chhattisgarh News
- #Raipur News
- #Chhattisgarh
- #Raipur
- #News
- #Hindi News
- #News In Hindi
- #Today News
- #Latest News
- #समाचार
- #रायपुर समाचार
- #छत्तीसगढ़ समाचार
- #Voting begins
- #three tier panchayat chunav
- #chunav in Chhattisgarh
- #मतदान शुरू
- #त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
- #त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022
- #पंचायत चुनाव
- #छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव