रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा बदल चुकी है और अब उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाएं आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसकी वजह से सुबह घना कोहरा छाएगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आएगी। मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
सोमवार को भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की धूप अच्छी निकलने की वजह से दोपहर की ठंड से राहत मिली। हालांकि रात के ठंड में बढ़ोतरी ही रही। विशेषकर आउटर क्षेत्रों में सुबह-सुबह घना कोहरा भी छाया रहा।
सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश भर में अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अब उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही है। इसकी वजह से मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह-सुबह अब घना कोहरा भी छाने की संभावना है।
पिछले साल से अच्छी रही गर्म कपड़ों की खरीदारी
ऊलन कपड़ा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल गर्म कपड़ा बाजार काफी अच्छा रहा। ठंड भी काफी अच्छी रही और इसके चलते लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके सात ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी जबरदस्त रही।
सोमवार को जिलो का तापमान
शहर - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
रायपुर 26.0 - 14.8
बिलासपुर 25.4 - 12.6
जगदलपुर 26.0 - 14.5
अंबिकापुर 19.5 - 07.9
पेन्ड्रा 21.2 - 08.8
दुर्ग 27.2 - 12.6
(सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में)
Posted By: Kadir Khan
- #Chhattisgarh News
- #Raipur News
- #Chhattisgarh
- #Raipur
- #News
- #Hindi News
- #News In Hindi
- #Today News
- #Latest News
- #समाचार
- #रायपुर समाचार
- #छत्तीसगढ़ समाचार
- #Weather of Chhattisgarh
- #मौसम
- #रायपुर का मौसम
- #छत्तीसगढ़ का मौसम
- #मौसम समाचार
- #cold increase
- #minimum temperature
- #Weather condition of Chhattisgarh
- #weather
- #weather news
- #Dense fog
- #cold morning
- #temperature will drop
- #गिरेगा तापमान
- #घना कोहरा
- #मौसम का हाल