रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से बदलाव हो रहा है। आज प्रदेश में शुष्क रहेगा और ठंडी हवा चलेगी। दूसरी ओर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिन से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट होगी है। इसके चलते ठंड तीन डिग्री सेल्सियस और बढ़ेगी।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम खुलने के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि भी होगी। साथ प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम से घना कोहरा छाएगा। विज्ञानियों ने कहा कि हवा की दिशा बदलने के कारण मौसम शुष्क है। रविवार को राजधानी के आसपास दोपहर में हल्की धूप निकाली। इसी कारण दिन में ठंड में थोड़ी कमी आई है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी की वजह से रात में ठंड और बढ़ गई।
मौसम रहेगा साफ
विज्ञानियों ने बताया कि प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं बारिश का आज लक्षण नहीं है। राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेंगे।
रविवार को ऐसा रहा तापमान
जिले अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
रायपुर 25.2 - 14.4
बिलासपुर 23.6 - 13.0
पेंड्रारोड 22.1 - 10.2
अंबिकापुर 19.0 - 10.5
जगदलपुर 26.2 - 16.7
दुर्ग 26.2 - 12.4
राजनांदगांव 24.5 - 15.2
मौसम खुलने से सब्जी की खेती के लिए फायदेमंद
कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि मौसम खुलने से सब्जी की खेती के लिए अच्छा रहेगा। बीमारी कम लगाने की संभावना है। वहीं यदि बादली छाए रहने से बीमारी लग सकती है। दूसरी ओर दलहन-तिलहन फसल के लिए मौसम साफ होने से संजावनी मिलेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बेमौसम बारिश होने के कारण दलहन-तिलहन और सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में मौसम खुलने से किसानों के लिए राहत वाली खबर है।
Posted By: Kadir Khan