रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव हो रहा है। प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आ रही है। इसके प्रभाव से शनिवार 22 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाने और कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी।
शुक्रवार को भी राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। आउटर क्षेत्रों में कोहरे का भी असर रहा। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से शनिवार से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने और वर्षा की संभावना बनी हुई है।
रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। साथ ही बादल छाने व बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इस साल ठंड अच्छी पड़ने की वजह से गर्म कपड़ों का कारोबार भी काफी अच्छा रहा।
सरगुजा संभाग व बिलासपुर संभाग में हल्की वर्षा के आसार
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार देर रात सरगुजा संभाग व बिलासपुर संभाग में कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार है। साथ ही 23 जनवरी को दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए है। 24 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में हल्की बारिश के आसार है।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बतायाकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसकी वजह से ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त गर्म हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही शनिवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।उत्तरी छत्तीसगढ़ में जहां आंशिक रूप से बादल छाने और कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने के आसार है।
Posted By: Kadir Khan
- #Chhattisgarh News
- #Raipur News
- #Chhattisgarh
- #Raipur
- #News
- #Hindi News
- #News In Hindi
- #Today News
- #Latest News
- #समाचार
- #रायपुर समाचार
- #छत्तीसगढ़ समाचार
- #Weather of Chhattisgarh
- #Wind coming
- #Bay of Bengal
- #cloud cover
- #rain expected
- #मौसम
- #रायपुर का मौसम
- #छत्तीसगढ़ का मौसम
- #मौसम समाचार
- #cold increase
- #minimum temperature Raipur News
- #Chhattisgarh News
- #Today News
- #Latest News
- #News In Hindi
- #Hindi News
- #Chhattisgarh Weather News
- #Weather News
- #Weather
- #Sky will Clear
- #Minimum Temperature
- #Chh