छमाशिमं की मेरिट सूची में अर्जुनी की वैशाली साहू ने 97 प्रतिशत के साथ प्रदेश में नौंवा स्थान प्राप्त किया। वैशाली को गणित में पूरे 100 अंक मिले हैं। वैशाली के पिता पेशे से किसान हैं। माता गृहिणी है। वैशाली घर के कामकाज में मां का हाथ बंटाती थी। वहीं रोजना पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। वैशाली का सपना डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है। इसके लिए अभी से नीट की तैयारी में जुट गई है। वैशाली शुरू से मेधावी है। गायन में भी काफी रुचि रखती है। कोरोना काल के दौरान स्कूल बंद होने के बाद भी वैशाली नियमित चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी। साथ ही साथ लिखने का भी अभ्यास करती थी। ताकि परीक्षा के दौरान लिखने में किसी भी तरह से परेशानी न हो।
पिता के सपनों को करूंगी पूराः मुस्कान
छमाशिमं की मेरिट सूची में वेसलियन स्कूल की मुस्कान गजभिये ने नौवां स्थान प्राप्त किया। मुस्कान के पिता पेशे से प्राइवेट नौकरी करते हैं। मुस्कान शुरू से ही मेधावी रही है। कोरोना काल के दौरान ही मुस्कान ने 10 वीं बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान बनाने मेहनत करनी शुरू कर दी थी। रोजना छह से सात घंटे पढ़ाई करती थी। घर में ही खुद नोट्स तैयार करती थी। वहीं रोजना लिखने का भी अभ्यास करती थी। यहीं कारण है कि मुस्कान ने मेरिट सूची में 97 प्रतिशत अंक के साथ नौंवा स्थान प्राप्त किया। मुस्कान आगे पढ़ाई कर डाक्टर बनना चाहती है। नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई है।
10 वीं परीक्षा परिणाम एक नजर
कुल योग 24293
कुल उत्तीर्ण 18503
प्रथम श्रेणी 8267
द्वितीय श्रेणी 8763
तृतीय श्रेणी 1472
पूरक 929
फेल 4862
परिणाम प्रतिशत 76.16
12 वीं परीक्षा परिणाम एक नजर
कुल योग 19286
कुल उत्तीर्ण 15854
प्रथम श्रेणी 5991
द्वितीय श्रेणी 9109
तृतीय श्रेणी 752
पूरक 2195
फेल 1237
परिणाम प्रतिशत 82.20
टापटेन सूची में जगह बनाने वाले विद्यार्थी
दामिनी वर्मा वैशाली साहू
दुगेश्वर साहू मुस्कान गजभिये
कृष कुमार यादव शीतल
Posted By: Nai Dunia News Network