खैरागढ़ । एसडीओपी दिनेश सिन्हा ने नगर के बख्शी स्कूल पहुंचकर कक्षा 11 वीं के छात्र-छात्राओं को गणित पढ़ाते छात्रों से उनकी हाबी, अच्छे बुरे कार्यो, पुलिसिंग सहित अन्य जानकारी ली। बख्शी स्कूल पहुंचे एसडीओपी दिनेश सिन्हा ने इस दौरान गणित पढ़ने के लिए आसान और सरल तरीके बताते कहा कि गणित दिखने में कठिन लगता है। लेकिन समझने और आसान तरीके से पढ़ने में सब समझ में आता है।
विभिन्ना तरीके समझाते सिन्हा ने 11 वीं के छात्रछात्राओं से उनकी हाबी, भविष्य की जानकारी पूछी। इस दौरान छात्रों से आगे की पढ़ाई, जाब की जानकारी भी ली। कई छात्रों ने चिकित्सक, पुलिस, आइएएस, आइपीएस, पीएससी सहित शिक्षक ओैर विभिन्ना सेवा क्षेत्रों की जानकारी दी। इस दौरान एसडीओपी सिन्हा ने छात्रों से पुलिस सेवा में जाने के इच्छुक छात्रों से पुलिस सेवा चुनने का कारण पूछा तो छात्रों ने बताया कि देश सेवा पसंद है।
जब भी मौका मिलेगा लेंगे क्लासः बच्चों से पढ़ाई संबंधित जानकारी लेने और गणित का सवाल समझाने के बाद एसडीओपी सिन्हा ने कहा कि उन्हे जब भी मौका मिलेगा वे समय समय पर बख्शी स्कूल आकर कक्षाएं जरूर लेंगे। सिन्हा ने इस दौरान बच्चों को बेहतर पढ़ाई करने हौसला बढ़ाते कहा कि पुलिस सेवा में जाने के इच्छुक छात्र इसकी तैयारी समेत किसी भी प्रकार की जानकारी और परेशानी के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। वे खुद सहित पुलिस के अधिकारी छात्रों को पूरा सहयोग और पुलिस सेवा के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने तैयार रहेंगे।
तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की विस स्तरीय बैठक
अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय बैठक मोहारा निकट तेंदूभाटा में पूर्व विधायक रामजी भारती निवास स्थान में हुई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर तिरंगा लगाने के लिए जोर दिया गया।
इस दौरान तिरंगा यात्रा के विधानसभा प्रभारी मूलचंद लोधी, पूर्व विधायक रामजी भारती, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम, शहर मंडल के वरिष्ठ तुलसी मिश्रा, शहर महामंत्री संतोष राव, राकेश अग्रवाल, ग्रामीण महामंत्री कचरू साहू, अजय ठाकुर, जितेंद्र गेंद्रे, युवा मोर्चा महामंत्री दुर्गेश साहू, रवि यादव, जीवन वर्मा, राघवेंद्र वर्मा, लखन जंघेल, मनिक सेन, अक्षय कुमार व अन्य मौजूद रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close