सुकमा (नईदुनिया न्यू)। जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन के सदस्यों का चुनाव कुछ दिन पूर्व हुआ था। अब जिला अध्यक्ष पद पर पुनेम मासा को चुना गया। पिछले 18 साल बाद यूनियन पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है।

रविवार सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पटाखे फोड़ खुशी मनाई। दरअसल 18 साल बाद जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन पर कांग्रेस का कब्जा हुआ। और यूनियन का पुनः गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पुनेम मासा को बनाया गया। 2004 के बाद पहली बार कांग्रेस समर्थक जिले की 25 समितियों में निर्विरोध चुने गए। वही नुप्पो रामा उपाध्यक्ष बनाये गए। साथ ही राकेश, कडती चिन्नाा , आयता सुखराम, हुंगाराम व सहदेव सदस्य बने। सभी का स्वागत किया गया। इस दौरान हरीश कवासी, करण देव, बोड़डू राजा, राजू साहू, राजेश नारा, शेख सज्जार समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनता के हित में करेें कार्यः हरीश कवासी

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि 18 साल बाद हमारे पार्टी के अध्यक्ष बने है। वनोपज को लेकर प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। तेंदुपत्ता, इमली, महुआ को समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। आदिवासियों का विश्वास बढ़ा है। सभी सदस्य जनता के हित मे कार्य करे।

बीटीओए के चुनाव में जुटे दोनों गुट के लोग

किरंदुल (वि)। बीटीओए चुनाव को अब महज दो दिन बचे हैं और समस्त प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट कराने में लगे हैं। आपको बता दें कि हर गली-मोहल्ले सहित जहां-जहां बीटीओए सदस्य हैं, उन्हें अपनी ओर रिझाने में सभी प्रत्याशी लगे हुए हैं। इस बीच रविवार को प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांते दिखे ।

Posted By: Nai Dunia News Network

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़