नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला ने उसके साथ कार में तीन लोगों द्वारा ज्यादती किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उज्बेकिस्तान की 31 साल की महिला 2 महीने पहले दिल्ली आई थी। महिला का आरोप है कि उसके साथ पहले मारपीट की गई उसके बाद 3 लोगों द्वारा उसका दुष्कर्म किया गया। इनमें से एक आरोपी को महिला ने पहचानने का दावा किया है।
पीड़िता के मुताबिक घटना 10 अगस्त की है। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 3 लोगों ने उसे कार में बैर उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक पुलिस के हाथ कोई भी आरोपी नहीं आया है।
Delhi: A 31-yr-old woman from Uzbekistan was allegedly thrashed & gang-raped by 3 men, in a car in Vasant Kunj area on 10 August. The woman had come to India 2 months ago. She claims to know one of the accused. Case registered & investigation underway. All accused are absconding.
— ANI (@ANI) August 12, 2019
दिल्ली अपराधों की राजधानी भी बनती जा रही है। रोजाना यहां बड़े अपराध घट रहे हैं। मर्डर, अपरहण, फिरौती वसूली के साथ ही दुष्कर्म की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम नजर आ रहा है।
Posted By: Neeraj Vyas