बंगाल विधानसभा के प्रचार में भाजपा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत लगभग सभी शीर्ष नेता बंगाल में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में शाह शुक्रवार को फिर बंगाल आ रहे हैं। शाह सबसे पहले एक निजी होटल में संवाददाता सम्मेलन करेंगे। इसके बाद ममता के गृहक्षेत्र भवानीपुर में घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। अमित शाह शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के जगदल और मध्यमग्राम में भी रोड शो करेंगे। गौरतलब है कि ममता इसी क्षेत्र से दो बार विधायक निर्वाचित हुई थीं। इस बार वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं। इसके पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी भवानीपुर में गृह संपर्क अभियान चलाया था। लोकसभा चुनाव में भवानीपुर से तृणमूल कांग्र्रेस पिछड़ गई थी।
Posted By: Navodit Saktawat
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #West Bengal Assembly Elections 2021
- #Amit Shah
- #Bhawanipur
- #Assam Assembly Elections 2021
- #Bengal Election 2021
- #Bengal elections
- ##bengalelections #bengalchunav #BengalElection2021 #westbengal #westbengalelection2021 #westbengalelection2021 #westbengalelections2021 #westbengalassemblyelection2021 #WestBengalElections #westbengal #westbengaltourism #WestBengalAssemblyElections2021 #WestBengalPolls #westbengalpolice